फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government ignoring student interests

Kullu News: छात्र हितों की अनदेखी कर रही सरकार

Fri, 28 Nov 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 28 Nov 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Government ignoring student interests
कुल्लू में उपायुक्त कार्यालय में बाहर मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संवाद
एबीवीपी ने किया उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला कुल्लू इकाई ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तख्तियां उठाकर प्रदेश में बढ़ रहीं शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और छात्र हितों की अनदेखी के खिलाफ सरकार को कटघरे में खड़ा किया। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि लगातार मांगों के बावजूद प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए जा रहे हैं जबकि इससे छात्रों को नेतृत्व, अभिव्यक्ति और लोकतांत्रिक अधिकार मिलता है। परिषद ने साथ ही एनईपी 2020 को पूर्ण रूप से लागू किए जाने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान संगठन ने पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौणी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपतियों की नियुक्ति लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। एबीवीपी का कहना है कि स्थायी नेतृत्व न होने से विश्वविद्यालयों का विकास प्रभावित हो रहा है और छात्रों का शैक्षणिक भविष्य खतरे में पड़ रहा है।
छात्रों ने सरकार की ओर से घोषित 5 लाख नौकरियों के वादे को भी कागजी घोषणा करार दिया। उनका कहना है कि रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं, जबकि सरकार केवल बड़े-बड़े दावे कर रही है। इसी के साथ एसपीयू का डाटा घटाए जाने और और एसपीयू की मूल्यांकन प्रक्रिया में आ रही बार-बार की गड़बड़ियों को भी छात्रों ने गंभीर मुद्दा बताया। गलत मूल्यांकन से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है मगर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे।
विज्ञापन

जिला संयोजक अभिनव कश्यप ने कहा कि एबीवीपी छात्रों की समस्याओं को अनदेखा नहीं होने देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज और उग्र करने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed