फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government discriminating against general category students: Jambal

सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं से भेदभाव कर रही सरकार : जंबाल

Sun, 05 May 2024 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Government discriminating against general category students: Jambal
राजपूत महासभा की बैठक में पदाधिकारियों ने उठाया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश राजपूत महासभा के महासचिव केएस जंबाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सामान्य वर्ग का शोषण कर रही हैं। प्रदेश में स्कूली बच्चों के साथ सरकार ने भेदभाव आरंभ कर दिया है।
स्कूल वर्दी की एवज में मिलने वाले 600 रुपये का अनुदान आरक्षित वर्गों को प्रदान किया जा रहा है, जबकि सामान्य वर्ग के बच्चों को इससे दूर किया गया है। सामान्य वर्ग में भी ऐसे कई परिवार हैं, जिन्हें आरक्षण और आर्थिक मदद की आवश्यकता है। राजपूत संघ जिला कुल्लू की मासिक बैठक रविवार को शीतला माता मंदिर सरवरी में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला चेयरमैन ज्ञानचंद चंबियाल ने की। प्रदेश राजपूत महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह गुलेरिया और प्रदेश महासचिव केएस जंबाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल और केंद्र सरकार की ओर से सामान्य वर्ग की अनदेखी पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। सरकार की गलत नीतियों का विरोध करने का निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय स्तर पर राजपूत और क्षत्रिय समाज की ओर से जारी राष्ट्रव्यापी आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव केएस जंबाल ने कहा कि पिछली सरकार ने सामान्य वर्ग आयोग की अधिसूचना करने के बावजूद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया था। वर्तमान सरकार भी पिछली सरकार की तरह प्रदेश राजपूत संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए नहीं बुला रही है। कहा कि सामान्य वर्ग का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुदर्शन पठानिया, तुलसी राम, मुरलू राम, अनुप राम, तीर्थ राम, गुरदयाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed