{"_id":"6af49acdbbbed9b2550114d5","slug":"government-buses-run-via-jalori-pass-people-get-relief-kullu-news-c-89-1-ssml1012-191570-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जलोड़ी दर्रा से दैड़ीं सरकारी बसें, लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जलोड़ी दर्रा से दैड़ीं सरकारी बसें, लोगों को मिली राहत
विज्ञापन
कुल्लू। दो दिन पहले ताजा बर्फबारी के कारण बंद हुए जलोड़ी दर्रा से बुधवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। कुल्लू से आनी, रामपुर और बाह्य सराज के विभिन्न क्षेत्रों के लिए सभी सरकारी बस मार्ग बहाल हो गए हैं। इससे स्थानीय लोगों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और जरूरी काम से सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
दो दिन से बस सेवाएं प्रभावित होने के कारण इन सभी वर्गों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को कुल्लू से बागासराहन, दलाश, बागीपुल, रामपुर और आनी सहित सभी प्रमुख मार्गों पर बसों का संचालन शुरू हुआ। इससे बाह्य सराज की आनी-निरमंड क्षेत्र की 69 पंचायतों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा रामपुर, किन्नौर, शिमला जिला और मंडी के करसोग व छतरी क्षेत्र के लोगों को भी सुविधा मिली है। स्थानीय निवासी राम प्रकाश, सोनी ठाकुर, निर्मला देवी, पन्ना लाल, बीएस ठाकुर और किशोरी लाल ने बताया कि सर्दियों में जलोड़ी दर्रा पर बर्फबारी से इस क्षेत्र का संपर्क प्रभावित होता है। नौ नवंबर की शाम को हुई बर्फबारी के कारण बसों की आवाजाही बंद हो गई थी। एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि निगम की बसों का संचालन नियमित हो गया है।
जलोड़ी दर्रा बाह्य सराज के लोगों के लिए कुल्लू जिला मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख मार्ग है। यहां यातायात बाधित होने से जरूरी कामकाज के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने वाले लोग प्रभावित होते हैं। बस सेवा बहाल होने से अब लोगों को फिर से नियमित आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बसों की आवाजाही बंद होने से बाह्य सराज के लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। आनी-निरमंड क्षेत्र की 69 पंचायतें सीधे तौर पर इससे जुड़ी हैं। रामपुर, किन्नौर, शिमला और मंडी के करसोग व छतरी क्षेत्र के यात्रियों को भी परेशानी हुई। सभी सरकारी बस मार्गों पर सेवाएं बहाल होने से इन सभी क्षेत्रवासियों में खुशी है।