फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government and private buses did not run on 150 routes of Kullu on Holi

Kullu News: होली पर कुल्लू के 150 रूटों पर नहीं दौड़ीं सरकारी और निजी बसें

Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 13 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Government and private buses did not run on 150 routes of Kullu on Holi
सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक प्रभावित रहीं बस सेवाएं
विज्ञापन

लंबी दूरी के रूटों पर समयसारिणी के अनुसार ही गईं बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। वीरवार को दोपहर के समय परिवहन निगम और निजी बस सेवाएं प्रभावित रहीं। करीब 150 लोकल रूटों पर सुबह 10:00 से शाम 04:00 बजे तक बसों का संचालन नहीं हो पाया।
हालांकि, सुबह और शाम को बसें निर्धारित समयसारिणी के अनुसार संचालित की गईं। लंबे रूटों मनाली से दिल्ली, मनाली से चंडीगढ़, मनाली से हरिद्वार, मनाली से शिमला, मनाली से मलैरकोटला, मनाली से पठानकोट आदि रूटों पर बस सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहीं। जिले के करीब 150 रूटों पर सरकारी और निजी बसों न चलने से लोगों को परेशान होना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बस सुविधा न मिलने से मीलों का पैदल सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन

हालांकि, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए सुबह के समय 10:00 बजे तक बसों का संचालन किया गया, लेकिन दोपहर को समयसारिणी के अनुसार बसें नहीं चलीं। गौर रहे कि जिले में एक दिन पहले होली मनाई जाती है। स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी नहीं होती है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तय शेड्यूल के हिसाब से वीरवार को बोर्ड की कक्षाओं परीक्षाएं थीं। बसें न चलने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल तक पैदल ही पहुंचना पड़ा और परीक्षा देने के बाद भी उन्हें पैदल घर तक चलना पड़ा। शाम के समय कर्मचारियों को भी बसों की समस्या से दो-चार होना पड़ा। सवारियों को बस अड्डा और बस स्टॉपों पर बसों का लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष रजत जंबाल ने कहा कि करीब 50 रूटों पर ही होली पर्व के दिन बसों का संचालन किया गया। उधर, निगम के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को समायोजित कर रूटों पर भेजा गया। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed