फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   goshal village to be model

गोशाल गांव को विधायक ने लिया गोद, बनाएंगे मॉडल गांव

Wed, 29 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 29 Jun 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

मनाली के विधायक गोेविंद सिंह ठाकुर ने गोशाल गांव को गोद लेने की मंच से घोषणा की। संगम पर्व में पहुंचे विधायक ने कहा कि लाहौल के गौशाल गांव को मॉडल गांव के तौर पर विकसित करेंगे। उन्होंने संगम पर्व आयोजन समिति को अपने निधि से 51 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।

विज्ञापन


गोविंद सिंह ठाकुर ने संगम पर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष डा. परशीरा के प्रयासों को सराहते हुए कहा कि परशीरा की टीम इस आयोजन को लेकर पिछले तीन-चार महीनों से प्रयास कर रहे थे। कुंगा रिंपोछे ने बौद्ध धर्म के शिक्षाओं पर प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि बौद्ध ग्रंथों में भी चंद्राभागा नदी का जिक्र आता है। नदी को बेहद पवित्र माना गया है। बौद्ध धर्म के कई महान गुरुओं ने इस नदी के तट पर तपस्या कर ज्ञान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय के उपकुलपति कुलदीप अग्निहोत्री ने कहा कि पार्वती हिमालय की पुत्री थी, लिहाजा लाहौल की महिलाएं भी पार्वती के समान हिमालय की पुत्रियां है। उन्होंने चंद्राभागा नदी के पौराणिक महत्व को सामने रखा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मनोज कुमार ने कहा कि चंद्राभागा नदी पर घाट बनने के बाद कोई सरकार और कंपनी बिजली परियोजना बनाने की हिमाकत नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर लोगों की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ परियोजनाओं का निर्माण करने की कोशिश हुई तो इसका राष्ट्रीय स्तर पर विरोध किया जाएगा। संगम पर्व समिति के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन परशीरा के चंद्राभागा नदी की पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व के बखान से जनसभा भावुक हो उठी।


जिप के पूर्व सदस्य रिगजिन हायरपा ने मंच संचालन का काम संभाला। वहीं आयोजन समिति ने सहयोग के लिए गौशाल की पंचायत प्रधान सुशीला राणा, बीडीसी सदस्य मेघ सिंह पुजारा, महिला मंडल अध्यक्ष इंदिरा और युवक मंडल अध्यक्ष मनोज रोकपा समेत आयोजन के लिए निजी भूमि देने वाले किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रजनी ठुकराल, राहुल सोलंकी, मांचली ठाकुर, प्रेमलाल, सुरेंद्र, किशन, अजय श्रीवास्तव व अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed