{"_id":"7b8105bcd41a9550e3a33536b4e19630","slug":"gopal-presented-program-in-siah-fare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शियाह भादो में गोपाल शर्मा ने नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शियाह भादो में गोपाल शर्मा ने नचाए दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शियाह भादो मेले का वीरवार को धूमधाम से समापन हो गया। मेले में आशणी गांव
विज्ञापन
के देवता भृगु ऋषि ने भी शिरकत की। स्थानीय देवता जमदग्नि ऋषि के सम्मान
में आयोजित मेले के अंतिम दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। समापन समारोह में
बंजार कांग्रेस उपाध्यक्ष टहल सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों में मनाए जाने वाले मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं। इन मेलों के माध्यम से आपसी भाईचारा बढ़ता है। राणा ने मेला कमेटी को ग्यारह हजार रुपये की राशि भी प्रदान की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। स्थानीय कलाकार घनश्याम ठाकुर ने जमदग्नि ऋषि का भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना डाला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टार कलाकार गोपाल शर्मा ने अपने गीतों से लोगों को खूब नचाया। गोपाल शर्मा ने...हेरा ऊझी रा खापरा, ....पौटू तारा गुडियाला लाउ आदि कुल्लवी गीत पेश किए। स्थानीय युवक कुलभूषण, महेेंद्र सिंह, अमन आदि ने कहा कि मेला धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।