{"_id":"68d81deaeac3d2ea250f1942","slug":"goodbye-to-garbage-kullu-will-shine-before-dussehra-kullu-news-c-89-1-klu1002-158018-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कचरे को अलविदा... दशहरा से पहले चमकेगा कुल्लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कचरे को अलविदा... दशहरा से पहले चमकेगा कुल्लू
Sun, 28 Sep 2025 02:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
इंपेक्ट
नगर परिषद ने किया एलान, कचरा फैलाने पर लगेगा पांच हजार रुपये का जुर्माना
कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए 200 से ज्यादा अतिरिक्त सफाई कर्मचारी होंगे तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। शहर में स्वच्छता की नई उम्मीद जगह है। नगर परिषद ने दशहरा से पहले शहर को कचरा मुक्त बनाने का अभियान शुरू किया है। एमआरएफ सेंटर से डंप कचरा हटाकर और 200 से अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती के साथ, प्रशासन ने साफ-सफाई को लेकर सख्त कदम उठाए हैं।
इस पहल से न सिर्फ शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में भी कुल्लू अपनी एक नई पहचान बनाएगा। नप ने कचरा फैलाने वालों पर सख्ती बरतने की चेतावनी जारी की है। इसमें कहा है कि जो कचरा फैलाता पाया गया, उससे जुर्माना वसूला जाएगा। पांच हजार से अधिक का जुर्माना लिया जाएगा।
दशहरा उत्सव में शहर की सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद और प्रशासन ने अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने की योजना बनाई है। करीब एक महीने तक 200 से अधिक सफाई कर्मचारी बाहरी राज्यों से बुलाए जा रहे हैं। ये दशहरा के दौरान सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन
नगर परिषद ने सरवरी बस अड्डा के साथ लगते एमआरएफ सेंटर में डंप कचरे को ठिकाने लगा दिया है। इससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही थी। नगर परिषद ने करीब 600 टन कचरे को एक हफ्ते में ठिकाने लगाया है। एमआरएफ सेंटर खाली हो गया है।
--
वार्डों से नियमित उठने लगा कचरा
शहर में कई जगह लगने वाले कचरे के ढेरों को भी जल्द साफ किया जा रहा है। दशहरा नजदीक आते ही नगर परिषद ने शहर में सफाई व्यवस्था को ठीक करना शुरू कर दिया है। फूड कोर्ट, अस्पताल गेट, मिनी सचिवालय और बिजली बोर्ड कार्यालय के पास के स्पॉट सुबह ही साफ होने लगे हैं।
--
व्यवस्था बनाए रखना होगा चुनौती
एमआरएफ सेंटर में डंप कचरे को हटा दिया है लेकिन आने वाले दिनों में यहां जमा होने वाले कचरे को नियमित रूप से निष्पादित करना नगर परिषद के लिए चुनौती होगा। नगर परिषद का दावा है कि आने वाले समय में ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।
--
नगर परिषद ने बस अड्डा के पास एमआरएफ सेंटर में डंप कचरे को हटा दिया है। आने वाले समय में इस सेंटर को संचालित करने के लिए उचित व्यवस्था बनाई जाएगी। कुल्लू दशहरा के दौरान सफाई व्यवस्था के लिए नगर परिषद काम कर रही है। - गोपाल कृष्ण महंत, अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू