फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Good Smartians will be given a cash reward of Rs 25,000.

Kullu News: गुड स्मार्टियन को देंगे 25 हजार रुपये नकद इनाम

Mon, 23 Feb 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 23 Feb 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Good Smartians will be given a cash reward of Rs 25,000.
मजबूती से धरातल पर लागू होगी सड़क सुरक्षा व्यवस्था, एंबुलेंस सेवा भी होगी सुदृढ़ : डीसी
विज्ञापन

विभागाें को जागरूकता अभियान चलाकर मासिक रिपोर्ट डीसी दफ्तर में प्रस्तुत करने के निर्देश
ओवर स्पीडिंग एवं ड्रंक एंड ड्राइविंग पर कड़ी निगरानी रखने और कार्रवाई करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सड़क सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें लापरवाही सहन नहीं होगी। सभी विभागों को आपसी समन्वय से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के साथ नियमित अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
यह बात उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने कही। सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती से धरातल पर लागू किया जाएगा। इसके लिए सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाले लोगों (गुड स्मार्टियन) को 25,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा आपात स्थिति में मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल तक लाने के लिए जिला में एंबुलेंस सेवा को सुदृढ़ किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वर्ष 2025 में जिले में घटित सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा की गई। इनमें 20 सड़क हादसों में 12 लोगों की मृत्यु और 58 लोगों के घायल होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता के बीच नियमित जागरूकता अभियान चलाएं। इसकी मासिक रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत करें। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से त्रैमासिक सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें करने को कहा। पुलिस को आईटीएमएस प्रणाली के माध्यम से ओवर स्पीडिंग एवं ड्रंक एंड ड्राइविंग पर कड़ी निगरानी रखने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपमंडल अधिकारी कुनिका एकर्स, पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला, आरटीओ राजेश भंडारी, 84 आरसीसी के ओसी मेजर पारस एवं 70 आरसीसी के कैप्टन संजय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, उपनिदेशक शिक्षा रमेश चंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
15 ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर भेजा प्रस्ताव
डीसी ने बताया कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट) में सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पीडब्ल्यूडी एवं सीमा सड़क संगठन ने जिले के 15 चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर 1520 मीटर क्रैश बैरियर, 505 मीटर रिटेनिंग वॉल और 280 मीटर ब्रेस्ट वॉल के निर्माण के लिए 3.99 करोड़ का प्रस्ताव परिवहन सचिव को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed