फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Golden Age Mohara adorned on Shivalinga

Kullu News: शिवलिंग पर सुशोभित हुआ सतयुगी मोहरा

Sat, 13 Apr 2024 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Golden Age Mohara adorned on Shivalinga
देव आदेश पर पांच दिन नौ गांवों में कृषि कार्य पर प्रतिबंध
विज्ञापन

शिवलिंग पर सुशोभित हुआ जुआणी महादेव का सतयुगी मोहरा
देव आदेश के चलते खराहल घाटी के नौ गांवों में कृषि कार्य पर लगी रोक
देवता जुआणी महादेव का है मोहरा, देव विधि विधान का किया निर्वहन
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। घाटी के आराध्य देवता जुआणी महादेव का सतयुगी का मोहरा शनिवार सुबह 4:00 बजे देव विधि के साथ ऐतिहासिक शिवलिंग पर सुशोभित हुआ है। मोहरा शिवलिंग पर पांच दिनों तक सुशोभित रहेगा। मुख्य मोहरे के शिवलिंग पर सुशोभित होने के बाद हारियान क्षेत्र में कृषि कार्यों पर विराम लग गया है। घाटी के नौ गांवों के खेत-खलिहान में हल नहीं चलाया जाएगा। न ही लोहे के औजार से कोई काम किया जाएगा। यह देव आदेश हारियानों पर पांच दिन तक रहेगा।
शनिवार को बैसाख संक्रांति की सुबह देवता जुआणी महादेव के सतयुग कालीन मुख्य मोहरे को ढोल नगाड़ों और नरसिंगों की स्वर लहरियों के बीच महादेव मंदिर स्थित न्योली में शिवलिंग पर देवता के पुरोहित मनोज शर्मा ने विधि के अनुसार सुशोभित किया। मंदिर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ तमाम देव विधि का निर्वहन किया। पुरोहित मनोज शर्मा ने कहा कि पांच दिन तक मोहरा शिवलिंग पर सुशोभित रहेगा। महादेव युवा मंडल के प्रधान गोपाल महंत, समिति सदस्य विशाल महंत और पूर्व उपप्रधान एवं महादेव के पुजारी महेंद्र ने कहा कि पांच दिनों तक मंदिर में मोहरे के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहेगा। इसी के साथ विरशू उत्सव का भी आगाज हो गया है।
विज्ञापन

...
साल में दो बार सुशोभित होता है मोहरा : कारदार
देवता के कारदार ओम प्रकाश महंत कहा कि सतयुगी मोहरा साल में दो बार शिवलिंग पर सुशोभित होता है। बैशाख संक्रांति और श्रावण माह में यह मोहरा सुशोभित होता है। मोहरा शिवलिंग पर स्थापित होते ही कृषि कार्य पर पांच दिन तक प्रतिबंध लगा है। मोहरे के भंडारण के बाद ही खेतों में हल चलाने और अन्य कार्य आरंभ होंगे। इस देव आदेश का पालन हारियान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed