फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses will sit at the fixed place

ढालपुर मैदान में पूर्व निर्धारित स्थल पर बैठेंगे देवी-देवता

Wed, 13 Oct 2021 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses will sit at the fixed place
ढालपुर मैदान का नजारा। - फोटो : Kullu
कुल्लू। देवी-देवताओं का महाकुंभ अठारह करडूू की सौह शुक्रवार से शुरू होगा। इस बार उत्सव में दुकानें नहीं सजेंगी। ऐसे में प्रदर्शनी मैदान, ढालपुर का मेला मैदान सहित आधा मैदान खाली रहेगा। ढालपुर में सभी देवता पूर्व निर्धारित स्थानों पर विराजमान होंगे। ढालपुर में किसी प्रकार के अतिक्रमण की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कई वर्षों से जिले के देवी-देवताओं के बैठने के लिए ढालपुर मैदान में स्थल चिह्नित किए गए हैं। इसका बाकायदा नक्शा भी बनाया गया है। देवी-देवता ढालपुर मैदान में केवल चिह्नित स्थल पर ही बैठेंगे। इससे किसी प्रकार के विवाद से बचा जा सके। ढालपुर मैदान में जहां वाणिज्यिक गतिविधियां होती थीं। उस स्थल को पूरी तरह से खाली रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अतिक्रमण की इजाजत नहीं होगी। ऐसे स्थलों को चिह्नित करने और बैरिकेडिंग के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। इसमें देवताओं के कारदारों को भी शामिल किया गया है। ढालपुर मैदान में कोविड नियमों की अनुपालना और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बलों की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंक्ति में करवाए जाएंगे दर्शन : डीसी
उपायुक्त ने जिला कारदार संघ के साथ दशहरा में आने वाले देवी-देवताओं के लिए किए जाने वाले प्रबंधों के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को भी दर्शन के लिए पंक्ति में दूरी पर खड़ा होने तथा मास्क अच्छे से पहनने को कहा गया है। उन्होंने दर्शन दीर्घा की बैरिकेडिंग करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिए।

जिन रास्तों से देवताओं के आने की संभावना है, वहां पर कोरोना नियमों का पालन सुनिश्चित बनाने के लिए टीमें बनाई गई हैं। ढालपुर मैदान में स्वास्थ्य विभाग के काउंटर स्थापित किए जाएंगे। यहां वैक्सीनेशन की सुविधा दी जाएगी। इस दौरान एसपी गुरदेव शर्मा, कारदार संघ के महासचिव नारायण चौहान आदि मौजूद रहे।

कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा भगवान रघुनाथ का अस्थाई शिविर।

कुल्लू में दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा भगवान रघुनाथ का अस्थाई शिविर।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed