फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gods and Goddesses returned to the temple after the burning of Lanka

Kullu News: लंका दहन के बाद देवालय लौटे देवी-देवता

Sun, 20 Oct 2024 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:21 PM IST
विज्ञापन
Gods and Goddesses returned to the temple after the burning of Lanka
कुल्लू। देव महाकुंभ में लंका दहन के बाद अब देवताओं ने देवलुओं के साथ देवालय की ओर प्रस्थान कर दिया है। देवी-देवताओं ने सात दिनों तक ढालपुर मैदान में रहकर दशहरा उत्सव की परंपरा का निर्वहन किया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ढालपुर में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना का सिलसिला आरंभ हुआ। पूजा के बाद सैंज, बंजार, आनी, निरमंड के कुछ देवताओं ने प्रस्थान किया। सुबह करीब 9:00 बजे अन्य देवी-देवताओं के देवलुओं ने भी टेंट समेटने का काम शुरू कर दिया। देवलू दोपहर तक सामान की पैकिंग में लगे रहे।
विज्ञापन

ऊझी घाटी के कई देवता सुबह 10:00 बजे के बाद अपने देवालयों की ओर रवाना हुए। लंका दहन में शामिल होने वाले देवताओं की संख्या 60 रहती है। अधिकतर देवता लंका दहन के दिन अपने देवालयों की ओर लौट जाते हैं। देवालय लौटने से पहले देवी-देवताओं का भव्य देवमिलन हुआ। कन्या रूपी माता भागासिद्ध ने देवता बिजली महादेव, माता दशमी वारदा से भव्य देवमिलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला देवी-देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने कहा कि जिस तरह से देवी-देवताओं का दशहरा उत्सव में आने का शेड्यूल बना था, उसी तरह वापसी का भी शेड्यूल बना है। कई देवता भक्त के घर निमंत्रण पर जाएंगे, तो कुछ देवता सीधे देवालय पहुंचेंगे। दूरदराज क्षेत्र आनी और निरमंड के देवता चार से पांच दिन की यात्रा के बाद अपने देवालय पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed