{"_id":"66250ef55df5880f480efe31","slug":"goddess-durga-mata-seated-in-the-new-temple-in-dehuri-kullu-news-c-89-1-ssml1012-121189-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देहुरी में नए मंदिर में विराजीं देवी दुर्गा माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देहुरी में नए मंदिर में विराजीं देवी दुर्गा माता
विज्ञापन
कुल्लू के सैंज घाटी के बनोगी देहूरी गांव में रविवार को हजारों लोगों की उपस्थित में देवी दुर्गा
नए मंदिर की प्रतिष्ठा में सांसद प्रतिभा सिंह भी रहीं शामिल, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
दो वर्ष में बना मंदिर, पैगोड़ा शैली में किया गया है निर्मित
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल के बनोगी देहुरी गांव में काष्ठकला पैगोड़ा शैली में पांच छत वाला भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। रविवार को सैकड़ों लोगों की उपस्थित में देवी दुर्गा माता वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नए मंदिर में विराजमान हुईं। देहुरी गांव में मंदिर की प्रतिष्ठा के चलते आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह ने भी प्रतिष्ठा में भाग लिया।
आधा दर्जन पंचायतों के हारियानों और श्रद्धालुओं की ओर से भेंट की गई राशि से दो साल के भीतर मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर की बनावट को अद्भुत काष्ठकला से निर्मित किया गया है। रविवार को मंदिर प्रतिष्ठा में कुल्लू और मंडी जिले के कई देवी-देवताओं को भी प्रतिष्ठा के लिए आमंत्रित किया था।
देवी दुर्गा माता के कारदार किशन चंद ने बताया कि काफी संघर्ष के बाद यह मंदिर बनाया गया है। माता का यह भव्य मंदिर आने वाले समय में आस्था का केंद्र बनेगा। देवता कमेटी के सदस्य राम किशन चौहान ने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, इसके लिए देवी-देवता से दुआएं मांगी गई थीं।
विज्ञापन
कारदार संघ के पूर्व महासचिव नारायण चौहान ने कहा कि विधायक सुरेंद्र शौरी, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, एपीएमसी के अध्यक्ष सिंह मियां, जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सेस राम आजाद, तेजा ठाकुर, रोहिणी चौधरी, प्रभा पालसरा, ओम प्रकाश ठाकुर, रिखी राम शर्मा आदि ने उपस्थिति दर्ज की। संवाद