फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Give computerization training to Patwaris

पटवारियों को कंप्यूटरीकरण का दें प्रशिक्षण

Sun, 29 Aug 2021 09:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Give computerization training to Patwaris
कुल्लू। जिले के पटवार खाने एवं कानूनगो हट खस्ताहाल हैं। सरकार इनकी हालत को सुधारने के लिए नीति बनाए। पटवारियों को ऑनलाइन कंप्यूटरीकरण का प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे जनता के कार्य बिना रुकावट कम समय में पूरे किए जा सके।
विज्ञापन

संयुक्त पटवारी एवं कानूनगो महासंघ वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष युवराज नेगी ने कहा कि रविवार को भुंतर में एसोसिएशन की बैठक आयोजित की। इसमें पटवारियों और कानूनगो को वर्तमान में आ रही परेेशानियों और समस्याओं पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि पटवारी की ओर से लिखे हुए कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और गिरदावरी जैसे कार्यों को करते समय अन्य कार्य उन्हें न सौंपे जाएं। पटवारी का मासिक वेतनमान तथा अन्य भत्तों को बढ़ाया जाए। जिला अध्यक्ष युवराज नेगी ने कहा कि पटवारी एवं कानूनगो की मूलभूत सुविधाओं और ज्वलंत समस्या के समाधान के लिए सभी एकजुट होकर कार्य करें। पटवारी और कानूनगो 24 घंटे कार्य करते हैं। लेकिन कार्यालयों की हालत खराब बनी हुई है। पटवारी और कानूनगो की पदोन्नति पर सरकार ने छह वर्ष की शर्त रखी है। इसके बावजूद 11 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पटवारी और कानूनगो की पदोन्नति नहीं की गई है। जिले में 20 कानूनगो के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed