फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Girls students added a lot of color to Kullavi, Lahaul's dance.

Kullu News: छात्राओं ने कुल्लवी, लाहौल की नाटी से खूब जमाया रंग

Sat, 30 Nov 2024 09:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Nov 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
Girls students added a lot of color to Kullavi, Lahaul's dance.
बनाला स्कूल में हुए सालाना समारोह में नृत्य करती छात्राएं। स्त्रोत अ​भिभावक।
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस स्थित सेउबाग में शनिवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें नग्गर समिति के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष धर्म चंद, सदस्यों और अध्यापकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने वंदेमातरम गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आगाज किया। प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने विद्यालय की उपलब्धियों की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने कुल्लवी नाटी से खूब वाहवाही लूटी। छात्रों ने समूहगान की बेहतरीन प्रस्तुति दी। छात्राओं ने लाहौल की नाटी भी डाली। समिति अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए। विद्यार्थी को अनुशासन में रहकर खूब मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियोें को सम्मानित किया गया। इनमें नताशा, अंकुश, सोनम, कृतिका, मोनिका, सलोनी, आरती, नताशा, अंकुश, सोनम, सोनम रिगजिन, रीता, अक्षत, प्रियंका, इशांत, अश्मित, अंकिता ठाकुर, रूपाली नेगी, नवृति, अंकिता, हर्षणा, कार्तिक, छेवांग, चंद्रकांत, अशोक, सुरेश कुमार, नरेंद्र कुमार, चिराग, मनीष, देवयानी, ज्योति, वंशिका, स्नेहा, आर्यन, हर्ष और कर्ण सहित मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कबड्डी में अशोक, कैलाश, निखिल, तुषार, पायल, मोनिका और श्रेंजल विष्ट को इनाम दिया गया। काईस पंचायत प्रधान शीला पठानिया, एसएमसी प्रधान धर्म चंद, समिति सदस्य विशाल महंत, लाल चंद ठाकुर, टेक चंद, पूर्व एसएमसी प्रधान निहाल चंद, गोपाल और अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed