{"_id":"66376b9044802a216000c87f","slug":"girl-dies-due-to-drowning-in-water-drum-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122100-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पानी के ड्रम में डूबने से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पानी के ड्रम में डूबने से बच्ची की मौत
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के ध्यानार्थ
...
भुंतर में हादसा, उत्तर प्रदेश के बदायूं की रहने वाली थी दो साल की मासूम
परिजनों को पता चलने पर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर में मृत घाेषित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिले के भुंतर में एक प्रवासी कामगार की बच्ची की पानी से भरे ड्रम में डूबने से मौत हो गई है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बच्ची के माता-पिता भुंतर के बगीचा गांव में एक स्थानीय व्यक्ति के पास काम करते हैं। कामगार उत्तर प्रदेश के बदायूं के रहने वाले हैं। इस दौरान बच्ची खेलते-खेलते साथ में रखे पानी से भरे ड्रम के पास चली गई और अचानक वह ड्रम में गिर गई। अपने काम में व्यस्त माता-पिता को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने बच्ची को ड्रम से बाहर निकाल उपचार के लिए तेगूबेहड़ अस्पताल लाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्ची की पहचान दो साल की चांदनी पुत्री नेम राम निवासी गेंगटनगला डाकघर कब्सीना तहसील दातागंज जिला बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने माता-पिता के बयानों को दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद