{"_id":"687f7523ae51b9218f06f9b7","slug":"get-your-kharif-crop-insured-by-31st-july-kullu-news-c-89-1-ssml1012-152806-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 31 जुलाई तक करवाएं खरीफ की फसल का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 31 जुलाई तक करवाएं खरीफ की फसल का बीमा
Wed, 23 Jul 2025 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 23 Jul 2025 04:54 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग ने बढ़ाई प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुल्लू जिले के किसान अब खरीफ की फसलों पर बीमा 31 जुलाई तक करवा सकते हैं। कृषि विभाग की ओर से खरीफ फसल बीमा की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है। इससे पहले फसल का बीमा करवाने की आखिरी तारीख 15 जुलाई रखी गई थी। समयसीमा बढ़ने से किसान अपनी खरीफ फसल का बीमा कर सकेंगे।
कृषि विभाग उप-निदेशक कुल्लू सुशील शर्मा ने कहा कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश ने खरीफ सीजन 2025 की फसलों के लिए अधिसूचना जारी की है। योजना के तहत जिले में मक्की और धान की फसल का बीमा करवाया जा सकता है। बीमा के लिए कुल प्रीमियम प्रति बीघा 96 रुपये है।
किसान फसल का बीमा अंतिम तिथि से पहले अपने नजदीक के लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि विभाग के खंड विषयवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।