फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gave people information about the provisions of the Children's Law

Kullu News: लोगों को दी बाल कानून के प्रावधानों की जानकारी

Tue, 04 Feb 2025 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 04 Feb 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
Gave people information about the provisions of the Children's Law
जहालमा में लगाया बाल अधिकार जागरूकता शिविर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला बाल संरक्षण इकाई लाहौल-स्पीति ने ग्राम पंचायत जाहलमा में बाल अधिकारों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने की। कार्यक्रम में बच्चों के अधिकारों, संरक्षण अधिनियम, योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी संस्थागत जोगिंद्र कुमार ने दतक ग्रहण, किशोर न्याय एवं संरक्षण अधिनियम 2015-16, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका को लेकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी खुशविंद्र ने वो दिन योजना, नशे के दुष्प्रभाव, विभागीय योजना के बारे में बात रखी, शिविर में आयुष विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच डॉ. महेश की ओर से की गई। तहसील कल्याण अधिकारी राजेश ने कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वन स्टॉप सेंटर से कुमारी सरिता ने बाल विवाह, बाल श्रम इत्यादि विषयों पर भी जानकारी दी। शिविर में चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 1091 और गुड़िया हेल्प लाइन की उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया गया। जबकि शिविर में सब इंस्पेक्टर जगदीश ने पुलिस की भूमिका के बारे में लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान कृष्णा देवी ने बाल अधिकारों की भूमिका के बारे में अपनी बात रखी और संदेश दिया कि सभी लोगों को समय रहते बाल अधिकारों के प्रति सजग और संवेदनशील रहना होगा। इसके अलावा शिविर में जूंड़ा पंचायत प्रधान प्रोमिला तथा बीडीसी प्रोमिला, विभिन्न महिला मंडलों के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed