{"_id":"691a08de626f49f1c6068190","slug":"gave-knowledge-of-law-learned-to-rescue-during-disaster-kullu-news-c-89-1-klu1002-161820-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कानून का दिया ज्ञान, आपदा के समय बचाव करना सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कानून का दिया ज्ञान, आपदा के समय बचाव करना सीखा
Sun, 16 Nov 2025 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के रथ मैदान में मेगा विधिक साक्षरता शिविर में पहुंचे आपदा प्रभावित परिवार के सदस्य।-संवा
विधिक साक्षरता शिविर में विभागों ने लोगों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ
लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की भी दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित रथ मैदान में राज्य एवं जिला विधिक प्राधिकरण की ओर से आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में विभागों ने लोगों को जागरूक किया।
शिविर में पहुंचे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कानून से संबंधित जानकारी दी गई। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। बताया गया कि आपदा के दौरान किस तरह अपनी और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। इस बारे में जानकारी देने के लिए जिला आपदा प्रबंधन ने स्टाॅल लगाया था। इसमें तैनात दमकल, होमगार्ड और आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों ने लोगों को उपकरण चलाने से संबंधित जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि भवन निर्माण किसी तरह का होना चाहिए जो भूकंप और अन्य आपदा को झेल सके।
--
वायु, ध्वनि प्रदूषण में प्रयोग होने वाले डिवाइस के बारे में बताया
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्टॉल पर वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए किए जाने वाले कार्य के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वायु और ध्वनि प्रदूषण के लिए इस्तेमाल होने वाली डिवाइस और मशीनरियों को लेकर भी लोगों को जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया। उन्होंने कंपनी की ओर ई-कचरा एकत्रित करने के लिए भी कलेक्शन सेंटर लगाया जहां लोगों ने खराब हो चुकीं इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को रखा।
--
नशे से दूर रहने का संदेश, यातायात नियम भी बताए
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बीमारियों को लेकर जागरूक किया। नशे से दूर रहने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। नशे से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। विभाग ने भुंतर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपचार करवा रहे युवाओं की बनाईं विभिन्न वस्तुएं भी प्रदर्शित कीं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। परिवहन विभाग ने यातायात नियमों की जानकारी दी।