फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners worried about untimely autumn in apple orchards

Kullu News: सेब बगीचों में असमय पतझड़ से बागवान चिंतित

Mon, 26 Aug 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gardeners worried about untimely autumn in apple orchards
कुल्लू। जिले के कुछ क्षेत्रों में सेब सीजन के बीच में पौधों से पतझड़ होने से बागवान चिंतित हैं। सेब पौधों से पत्ते पीले होकर समय से पूर्व ही गिर रहे हैं। इससे सेब की गुणवत्ता और रंग पर असर पड़ रहा है। जिले के खराहल, नग्गर खंड, पार्वती घाटी सहित अन्य क्षेत्रों में यह समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

यह समस्या उन बगीचों में अधिक है, जहां स्प्रे शेड्यूल के अनुसार नहीं किया गया है। बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने असमय पतझड़ पर नियंत्रण करने के लिए दवाओं का छिड़काव करने की सलाह दी है। कुल्लू जिले में सेब सीजन इन दिनों चरम पर है। सेब के पौधों में पहला तुड़ान करने के बाद दूसरे तुड़ान के लिए रंगदार सेब होने में समय लगता है। इस बीच जरूरी रहता है कि सेब के पत्ते हरे भरे रहें, जिससे पौधा अपनी खुराक पूरी करें और सेब का आकार और रंग भी बेहतर बने।
विज्ञापन

जिन बगीचों में असमय पतझड़ देखने को मिल रही है, वहां सेब की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। बागवान टोरी राम, मेहर चंद और राजू ने कहा कि इस बार बरसात भी सामान्य से कम ही देखने को मिली है, लेकिन बगीचों में सेब के पत्ते पीले होकर गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बगीचों में असमय पतझड़ की समस्या सितंबर महीने में और अधिक देखने को मिलेगी। समय से पूर्व गिर रहे सेब के पत्तों को लेकर घाटी के बागवान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
बरसात अधिक या कम होने का असमय पतझड़ पर असर नहीं होता है। जिन बगीचों में समयसारिणी के अनुसार दवाइयों का छिड़काव नहीं किया गया, वहां यह समस्या है। इस पर नियंत्रण करने के लिए बागवान विशेषज्ञों के अनुसार बताई गई सारिणी के अनुसार दवाइयों का छिड़काव करें।
डॉ. भूपेंद्र ठाकुर, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बजौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed