{"_id":"67bb5642ada04e5a14080192","slug":"gardeners-busy-planting-new-plants-in-gardens-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141832-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बगीचों में नए पौधे लगाने में जुटे बागवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बगीचों में नए पौधे लगाने में जुटे बागवान
Sun, 23 Feb 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
खराहल घाटी के बंदल गांव के समीप बगीचे में नए पौधे लगाते हुए बागवान।- संवाद
सेब, प्लम, जापानी फल को दे रहे तरजीह
नमी के बीच नई पौध भी होगी कामयाब
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। बारिश और बर्फबारी के बाद अब बागवान अपने बगीचों में सेब, जापानी फल, प्लम के पौधे लगाने में जुट गए हैं। बगीचाें में उचित दूरी पर गड्ढे करने के बाद इनमें पौधे लगाए जा रहे हैं। बगीचों में अब पर्याप्त नमी है।
ऐसे में नई पौध कामयाब होगी। साथ ही बागवानों ने कलमें लगाने का काम भी शुरू कर दिया है। बागवानों को इस साल बेहतर फसल की उम्मीद है।
गौर रहे कि कई बागवानों ने कुछ समय पहले ही पौधे खरीद लिए थे, लेकिन नमी कम होने के चलते बागवान इन्हें नहीं लगा पा रहे थे। बागवानों को नमी कम होने के कारण पौधों के सूखने की आशंका सता रही थी। पिछले दिनों बारिश के बाद अब बगीचों में पर्याप्त नमी है, ऐसे में यह समय नई पौध लगाने के लिए उपयुक्त मानी जा रही है। दूसरी ओर, बागवानों ने कलमें लगाने का काम शुरू कर दिया है। नाशपाती से लेकर फलों की कलमें लगाई जा रही हैं। बागवान देवी चंद, चमन लाल, आलम चंद और नंद किशोर ने कहा कि बागवानों ने सेब बगीचों का रुख कर लिया है। बगीचों में नई पौध लगाने का कार्य निपटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने पेड़ों साल दर साल सूखते जा रहे हैं। ऐसे में नई पौधे लगाना जरूरी होता है। नियमित अंतराल के बीच बागवान नए पौधे लगा रहे हैं। बागवानों को इस बार प्लम, नाशपाती और सेब की बंपर फसल होने की उम्मीद है।
बागवानी विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि बागवान सेब, प्लम और जापानी फल के पौधे पंजीकृत नर्सरियों से खरीदें। जानकारी के लिए बागवान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
--