फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners are free to sell fruits: Prem

बागवान फल बेचने के लिए स्वतंत्र : प्रेम

Wed, 18 Jun 2025 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 18 Jun 2025 05:35 AM IST
विज्ञापन
Gardeners are free to sell fruits: Prem
फलाें के विक्रय पर नहीं किसी तरह की रोक
विज्ञापन

सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। सेब सीजन की शुरुआत से पहले सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर फलोत्पादक मंडल ने कड़ी आपत्ति जताई है। मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि बागवान सेब, प्लम आदि फलों को बेचने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। सरकार या किसी भी संस्था की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई है। सोशल मीडिया में जो अफवाहें चल रहीं हैं। वे सभी पूरी तरह से निराधार, झूठी और बागवानों को गुमराह करने वाली हैं।

उन्हाेंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया में यह अफवाह फैलाई जा रही है कि बागवान अपने बगीचे या मंडी से बाहर सेब नहीं बेच सकते। उन्होंने बागवानों से अपील की कि वे इस तरह की अफवाहों पर कतई विश्वास न करें और अपने उत्पाद को अपनी इच्छानुसार किसी भी स्थान पर स्वतंत्र रूप से बेच सकते हैं। कहा कि 12 जून को शिमला में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी), कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी), विभिन्न बागवान संगठनों और प्रदेशभर के अग्रणी बागवानों ने भाग लिया था। बैठक में कुछ आढ़तियों की ओर से यह मांग रखी गई थी कि बागवान सीधे अपने बगीचों में सेब न बेचें और केवल निर्धारित मंडियों में ही बिक्री करें, लेकिन इस प्रस्ताव का फलोत्पादक मंडल सहित सभी बागवान संगठनों ने एक सुर में कड़ा विरोध किया। उन्होंने सरकार से सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed