फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Gardeners are facing double challenge, roads are broken and apple prices are falling

Kullu News: दोहरी चुनौतियों में फंसे बागवान, टूट गईं सड़कें और डूब रहे सेब के दाम

Sun, 24 Aug 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 24 Aug 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Gardeners are facing double challenge, roads are broken and apple prices are falling
बरसात के मौसम में सड़कें बंद होने से खतरे में बागवानों की मेहनत की कमाई
विज्ञापन

समय पर मंडियों में नहीं पहुंच रहे उत्पाद, फसलों के दाम गिरने से और बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। बरसात में टूटीं सड़कें और मंडी में गिरते दाम, कुल्लू-मंडी हाईवे पर बागवानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मेहनत की कमाई खतरे में है। बागवान इस मौसम में दोहरी मार झेल रहे हैं।
एक ओर सड़कें खराब चल रही हैं, दूसरी ओर मंडियों में दाम भी मुनासिब नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में बागवानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर रहा है।
बंदरोल सब्जी मंडी में रॉयल सेब के दामों में लगातार गिरावट आ रही है। रॉयल वैरायटी का सेब एक सप्ताह पहले 95 से 100 रुपये बिक रहा था। अब यह 50 से 65 रुपये किलो बिक रहा है। अनार और गाला सेब के दाम भी लुढ़क गए हैं। इससे बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सड़कों की दशा खराब होने से समय पर मंडियों में उत्पाद नहीं पहुंच रहे हैं। बागवान अमित ठाकुर, अखिल राणा, सुरेश ठाकुर और प्रताप पठानिया ने कहा कि मौसम बार-बार खराब होने और सड़कें अवरुद्ध होने से सेब और अन्य उत्पाद सब्जी मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कुल्लू से मंडी की सड़क भी चुनौती बनी हुई है। मंडियों में बागवानों को मुनासिब दाम नहीं मिल रहे हैं। बागवानों से पांच से छह पहले वाले दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सेब उगाने के लिए खर्च कई गुना बढ़ गए हैं। दाम अच्छे नहीं मिलने से बागवान के बगीचे पर किए साल भर के खर्चे भी पूरे नहीं हो रहे है। बंदरोल सब्जी मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान मोहन ठाकुर ने कहा कि मंडी में रॉयल वैरायटी का सेब 65, अनार 85 गाला 90, प्लम 55 और टमाटर 22 रुपये किलो बिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed