{"_id":"6675b6f62b2913e55c00532c","slug":"garbage-will-not-be-taken-after-july-15-kullu-bhuntar-should-make-arrangements-kullu-news-c-399-1-sml1012-160140-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 15 जुलाई के बाद नहीं लिया जाएगा कूड़ा, कुल्लू-भुंतर कर लें व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 15 जुलाई के बाद नहीं लिया जाएगा कूड़ा, कुल्लू-भुंतर कर लें व्यवस्था
विज्ञापन
मनाली (कूल्लू )। रांगड़ी कूड़ा संयंत्र में क्षमता से अधिक कूड़ा होने पर नगर परिषद मनाली सख्त हो गई है। नगर परिषद ने साफ किया है कि कुल्लू, भुंतर, बंजार, मणिकर्ण और लाहौल से आ रहे कचरे को 15 जुलाई के बाद नहीं लिया जाएगा। मनाली और आसपास के होटलों, ग्रामीण इलाकों का कचरा व्यवस्था होने तक नगर परिषद मनाली लेती रहेगी।
उपायुक्त कुल्लू से बैठक करने के बाद शुक्रवार देर शाम नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने संयुक्त प्रेस वार्ता की। चमन कपूर ने कहा कि उपायुक्त के आदेश पर नगर परिषद ने 21 जून से नगर परिषद से बाहर का कचरा नहीं लेने का निर्णय लिया था। कचरा 22 से नहीं लिया जाना था। पर्यटन विकास परिषद ने आज से ही कचरा नहीं लिया लेकिन, इससे मनाली में कूड़ा फैलने की आशंका है। नगर परिषद के दायरे से बाहर बने होटल संचालकों को भी दिक्क़त हो सकती है। लिहाजा, मनाली और आसपास का कचरा यथावत लिया जाता रहेगा। कूड़ा संयंत्र में जगह बेहद कम है। वीरवार को भी 150 टन कचरा कूड़ा संयंत्र पहुंचा।
डीसी कुल्लू के साथ बैठक में इन तमाम पहलुओं पर चर्चा हुई है। नगर परिषद मनाली बाहर का कचरा निष्पादन करने की स्थिति में नहीं है। लिहाजा मनाली से बाहर का कचरा लेना बंद किया जाएगा। इसके लिए आंदोलन भी करना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। कुछ पंचायतों ने जमीन के दस्तावेज भी दिए हैं। अपने स्तर पर कूड़ा संयंत्र स्थापित करने से पंचायतों को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
...
पिछले कार्यकाल में कंपनी को दिया था प्लांट
नगर परिषद के कांग्रेस कार्यकाल में कंपनी को कचरे से बिजली बनाने का एमओयू साइन हुआ था। इसके िलए जब प्रस्ताव पारित हुआ तब भाजपा पार्षद उपस्थित नहीं थे। लाहौल प्रशासन ने कूड़ा लेने के लिए पत्र भेजा। हमने प्रस्ताव पारित कर इन्कार किया लेकिन कंपनी न जाने कैसे वहां का कचरा भी ले रही है।
-चमन कपूर, अध्यक्ष नप मनाली
...
होटल संचालकों को दी राहत : मुकेश
नगर परिषद ने होटल संचालकों को राहत दी है। अब नगर परिषद कचरा लेती रहेगी। हालांकि उन्होंने इसके स्थायी समाधान के लिए सरकार से जरूरी कदम उठाने की अपील की। बड़ा कूड़ा संयंत्र लगाने की जरूरत है। जहां ठोस कचरे को पुनः उपयोग योग्य बनाने के साथ निष्पादन भी हो सके।
मुकेश ठाकुर, अध्यक्ष होटलियर एसोसिएशन मनाली