फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Garbage not being picked up from homes for a week

बालाबेहड़ में एक सप्ताह तक घरों से नहीं उठ रहा कूड़ा

Sun, 18 Jul 2021 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Garbage not being picked up from homes for a week
कुल्लू। शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन नगर परिषद कुल्लू के सफाई कर्मचारी समय पर कूड़ा उठाने नहीं आ रहे हैं। इसके चलते शहरवासियों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दस कौहूधार के मियां बेहड़, बाला बेहड़ और देवधार में एक सप्ताह से कूड़ा नहीं उठाया गया है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। स्थानीय बाशिंदों ने कई बार वार्ड पार्षद और नप के अधिकारियों से समस्या को लेकर शिकायत की है। इसके बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी के दिनों में समय पर कूड़ा निष्पादन न होने से बदबू फैल रही है, जिससे लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। देवधार नाले में भी कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जगत राम, कुंदन लाल, ईशा, हीरा देवी, सोनम ने कहा कि सफाई कर्मचारी एक-एक सप्ताह तक कूड़ा लेने नहीं पहुंच रहे हैं। इसके कारण लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। वार्ड नंबर दस में जगह-जगह फैला कूड़ा कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहा है। उन्होंने नप से जल्द समस्या हल करने की मांग की है। उधर, इस संबंध में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को रोजाना घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed