फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ganpati Bappa Moreya...come early next year

Kullu News: गणपति बप्पा मोरेया... अगले वर्ष जल्दी आना

Thu, 28 Sep 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 28 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Moreya...come early next year
बंजार/कुल्लू)। जिला कुल्लू के रामशिला, ढालपुर और बंजार में भगवान गणपति बप्पा के उदघोष से देवभूमि देवमयी हो गई। वीरवार को ढोल-नगाड़ों की थाप कर गणेश भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। इसका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। मूर्तियों का विसर्जन किया गया और अगले साल फिर आने की बात कही।
विज्ञापन

रामशिला में वीरवार दोपहर करीब 12 बजे भूतनाथ पुल तक शोभायात्रा निकाली। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ढालपुर में भी गणेश की मूर्ति की शोभायात्रा निकाल कर ब्यास में विसर्जित की गई। इससे पहले भजन कीर्तन का दौर चला। उपमंडल बंजार स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर में स्थापित भगवान गणेश को वीरवार को विदाई दी गई।
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आना आदि के जयकारों से माहौल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बंजार में गणपति की मूर्ति के साथ शोभायात्रा निकाली। 19 सितंबर से चल रहे गणेश उत्सव के अंतिम दिन निकली शोभायात्रा में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दोपहर बाद भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन खुंदन राम मंदिर के साथ तीर्थन नदी में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले भगवान गणेश की पूजा अर्चना हुई। बालक नाथ मंदिर के अध्यक्ष रामपाल, कारदार कमलजीत सिंह ने कहा कि शोभायात्रा में महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। दोपहर बाद भगवान गणपति का काफिला निकला और पूरे शहर की परिक्रमा की गई। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जल्दी आने का आग्रह कर गणपति को विदाई दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed