फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   games

पीयूष और शशी रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Fri, 07 Oct 2016 09:58 PM IST
कुल्लू/ हरिपुर
कुल्लू/ हरिपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
games
फुटबॉल` - फोटो : getty

हरिपुर स्कूल में आयोजित प्राथमिक स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। शुक्रवार को तीन दिनों चल स्पर्धा के समापन अवसर पर जिला परिषद सदस्य चंद्र किरण ठाकुर बतौर मुख्यातिथि रहे और विजेता रहे छात्र खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति जरूरी टिप्स भी दिए। छात्र वर्ग के खो-खो में निरमंड खंड ने बाजी मारी। मेजबान नग्गर को दूसरा स्थान मिला। छात्रा वर्ग में भी निरमंड पहले और नग्गर को दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग के वालीबाल में आनी अव्वल रहा। बंजार दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। छात्रा वर्ग में कुल्लू-1 विजेत रहा। छात्र वर्ग की कबड्डी में नग्गर व निरमंड क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में निरमंड पहले तथा बंजार को दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन


छात्र वर्ग के लंबी कूद में प्रेम विजेता रहे और आदर्श व नरेंद्र को दूसरा और तीसरा स्थान मिला। छात्रा वर्ग में पुष्पा प्रथम, यशोदा द्वितीय तथा पिंकी तृतीय नंबर पर रही। ऊंची कूद में आकाश, हंस राज तथा आदर्श, छात्रा वर्ग में हेम लता, राखी तथा डिक्की डोलमा को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। 50 मीटर रेस में पीयूष प्रथम रहे। जबकि आदर्श तथा सुरेश को दूसरे और तीसरे स्थान से ही संतोष करना पड़ा। छात्रा वर्ग में शशी अव्वल रही। खुशबू को दूसरा और शक्ति तीसरे नंबर पर काबिज हुई। 100 मीटर में पीयूष, संदीप तथा आदर्श, छात्रा वर्ग में शशी, चंद्रेशा और स्नेह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। लोक नृत्य में कुल्लू-दो तथा दूसरे स्थान पर कुल्लू-एक ने बाजी मारी। भाषण में आनी खंड प्रथम रहा। जबकि निरमंड को दूसरा स्थान मिला। एकांकी में आनी प्रथम तथा निरमंड दूसरे, समूहगान में कुल्लू-1 प्रथम तथा निरमंड को दूसरा, एकल गान में निरमंड प्रथम और नग्गर दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में आनी के पियुष तथा छात्रा वर्ग में भी आनी की शशी बेस्ट एथलीट रहे। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल नरांतक शर्मा, जय प्रकाश, महेंद्र राणा, कुलदीप ठाकुर तथा कुंज लाल ठाकुर समेत विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed