{"_id":"5800e8194f1c1bc67b290687","slug":"games-held-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना ने जीती दशहरा वॉलीबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना ने जीती दशहरा वॉलीबाल प्रतियोगिता
कुल्लू
Updated Fri, 14 Oct 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
खेलें
- फोटो : file photo
वायुसेना ने आईटीबीपी को हराकर अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जीती। शुक्रवार शाम को खेले गए फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंतत: वायुसेना ने 3-1 से प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि रहे मंत्री कर्ण सिंह विजेता रही टीमों का पुरस्कृत किया। तीन दिनों तक चली इस राष्ट्रीय वॉलीबाल का आयोजन करीब चार साल बाद किया गया। इसमें देशभर की आठ टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन
जिसमें एसएसबी,साई होस्टल गुजरात, हिमाचल प्रदेश पोस्टल, साई कुरूक्षेत्र, साई मस्वाना साहिब पंजाब, मेजबान कुल्लू, वायुसेना तथा आईटीबीपी की टीमों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले गए। इस दौरान कई मैचों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर आयुर्वेद एवं सहकारिता मंत्री तथा अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष कर्ण सिंह ने कहा कि वॉलीबाल की इस राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रसिद्ध टीमों को आमंत्रित करके एक बड़े स्तर का टूर्नामेंट करवाया गया। इससे जिला के वॉलीबाल खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे।
विज्ञापन