फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Fury among soldiers before appointment of civil officer to CMD post

Kullu News: सीएमडी पद पर सिविल अधिकारी की नियुक्ति से पूर्व सैनिकों में रोष

Fri, 11 Jul 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 11 Jul 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
Fury among soldiers before appointment of civil officer to CMD post
सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के लिए निर्धारित है यह पद : ब्रिगेडियर खुशाल
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने प्रदेश सरकार से इस निर्णय की दोबारा समीक्षा करने करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त सैनिकों ने राज्य सरकार की ओर से हमीरपुर के उपायुक्त को प्रदेश पूर्व सैनिक निगम का सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने पर विरोध जताया है। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि यह पद परंपरागत रूप से एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी के लिए निर्धारित माना गया है। पूर्व सैनिक निगम के पूर्व अध्यक्ष रहे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर ने कहा कि इसे लेकर पूर्व सैनिकों में रोष है।

कहा कि निगम के उद्देश्यों और परंपराओं के अनुसार यह पद ऐसे अधिकारी को दिया जाना चाहिए जो पूर्व सैनिकों की समस्याओं, कल्याण योजनाओं और सशस्त्र बलों की कार्य संस्कृति को भली-भांति समझता हो। किसी सिविल अधिकारी की नियुक्ति करना गलत है।
विज्ञापन

साढ़े तीन वर्षों से निगम में कोई स्थायी सीएमडी नहीं रहा है। निदेशक सैनिक कल्याण विभाग ब्रिगेडियर मदनशील (सेवानिवृत्त) के पास अतिरिक्त प्रभार था, जिसे वे पूरी दक्षता से निभा रहे थे। उन्हें हटाकर बिना किसी अनुभवी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति किए जाने से पूर्व सैनिकों में असंतोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों का यह भी आरोप है कि यह नियुक्ति कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक असहमति या फिर निगम की धनराशि के दुरुपयोग की आशंका को दर्शाती है। निगम हजारों पूर्व सैनिकों को रोजगार, पुनर्वास और कल्याण प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है। पूर्व सैनिकों ने हिमाचल सरकार से इस निर्णय की दोबारा समीक्षा करने तथा निगम की भावना के अनुरूप, इस पद पर योग्य एवं अनुभवी सैन्य अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है। कहा कि इससे पारदर्शिता, निष्पक्षता और पूर्व सैनिकों के हित सुरक्षित रहेंगे।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed