फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   function

कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल रहा सर्वश्रेष्ठ

Wed, 22 Jun 2016 10:31 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 22 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
function
कुल्लू के कलाकेंद्र में सुत्रधार की और से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता के समापन अवसर पर स्कूली छात्रों को पुस्क़ृत करते मुख्यातिथि मेजर विजय सिंह मनकोटिया - फोटो : अमर उजाला

ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सूत्रधार कला संगम ने चार दिवसीय 39 वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया। इसके समापन अवसर पर हिमाचल पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत की। चार दिनों तक हुई सांस्कृतिक और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता स्कूलों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ स्कूल कैंब्रिज इंटरनेशनल और दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब साईं स्टार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढालपुर ने हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल की दिव्यानी, परि एंजल पब्लिक स्कूल के मोनाल, डीएवी स्कूल मौहल के अनमोल, रॉक वैल कान्वेंट स्कूल पतलीकूहल की अनन्या ठाकुर और डीएवी स्कूल मनाली की सानिया ठाकुर अति प्रशंसनीय और प्रशंसनीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन


मध्यम वर्ग में ट्रिनिटी स्कूल मौहल की प्रिया ठाकुर, डीएवी की साक्षी वर्मा, होली स्कूल की आंगमो, ब्रह्मर्षि शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय की सांवली सूद और आर्य आदर्श उच्च विद्यालय कुल्लू की आदित्य धीमान को प्रशंसनीय और अति प्रशंसनीय पुरस्कार से नवाजा गया। वरिष्ठ वर्ग में अरुणोदय स्कूल मौहल के सतीश भट्ट, साईं स्टार स्कूल की लवीना, डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली से लोपसंग रिंगचन, डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के अभिषेक और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल मौहल से तेनजिन शेरपा को प्रशंसनीय और अति प्रशंसनीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कैंब्रिज स्कूल की जोया नेगी, परि एंजल पब्लिक स्कूल लरांकेलों की गुंजन, ब्यास पब्लिक स्कूल से अनुज, डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली से गकुल और सत्या मोहन स्कूल मौहल से शुभम ने प्रशंसनीय और अति प्रशंसनीय पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन


लघु नाटक प्रतियोगिता में ब्यास पब्लिक स्कूल, साईं स्टार स्कूल, कैंब्रिज स्कूल, सीसे स्कूल सुल्तानपुर, ट्रिनिटी स्कूल मौहल को प्रशंसनीय और अति प्रशंसनीय पुरस्कार से नवाजा गया। फैशन शो में सत्यमोहन स्कूल मौहल, जॉनसन तारा इंटरनेशनल स्कूल रायसन, साईं स्टार स्कूल, ब्यास पब्लिक स्कूल और कैंब्रिज स्कूल को प्रशंसनीय और अति प्रशंसनीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समूह नृत्य में सीसे स्कूल सुल्तानपुर को प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा सत्यमोहन स्कूल मौहल, होली एंजल स्कूल शमशी, कुल्लू साइंस स्कूल, कैंब्रिज स्कूल और साईं स्टार स्कूल ढालपुर को प्रशंसनीय और अति प्रशंसनीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लोकनृत्य प्रतियोगिता में राइज एंड शाइन बचपन प्ले स्कूल शमशी को प्रोत्साहन और सत्या मोहन स्कूल, ब्यास पब्लिक स्कूल, आर्य आदर्श स्कूल, पैराडाइस वैली स्कूल शिरड़ और साईं स्टार स्कूल को प्रशंसनीय अैर अति प्रशंसनीय पुरस्कार दिया गया। वहीं निर्णायक मंडल में अहम भूमिका निभाने के लिए डॉ. सूरत ठाकुर, चंद्रमोहन कपूर, दीपक गौतम, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अश्वनी शर्मा, अमित कौंडल और श्याम लाल को भी पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed