{"_id":"6ad4a77899c45e6449051a8a","slug":"fra-committees-will-be-formed-in-every-village-jagat-singh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-189700-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गांव में गठित होगी एफआरए कमेटी : जगत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गांव में गठित होगी एफआरए कमेटी : जगत सिंह
विज्ञापन
तिंदी में मंत्री जगत सिंह नेगी ने सुनीं जनसमस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पांगी जाते समय रविवार को तिंदी में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग से जुड़ी शिकायतों के समाधान में विशेष तत्परता बरतने को भी कहा। मंत्री ने लोगों को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) और नौतोड़ से संबंधित प्रक्रियाओं, पात्रता और आवेदन की जानकारी दी।
उन्होंने प्रत्येक गांव में एफआरए कमेटी गठित करने तथा लंबित मामलों को विशेष ग्रामसभा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए मंत्री ने पंचायत सचिवों को काम के इच्छुक लोगों के वीबी जीरामजी योजना के तहत आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे, टीएसी सदस्य केसंग रापचिक, उदयपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य प्यारे लाल, मीडिया समन्वयक राहुल उपस्थित रहे। संवाद