Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four-Hour Traffic Jam from Bathahar to Dhaman Bridge; Passengers Trapped Inside Vehicles

Kullu News: बठाहड़ से धामण पुल तक चार घंटे जाम, वाहनों में कैद हो गए यात्री

Thu, 07 May 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Four-Hour Traffic Jam from Bathahar to Dhaman Bridge; Passengers Trapped Inside Vehicles
बंजार में हाईवे-305 पर लगा जाम। संवाद
बंजार। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर लग रहे जाम ने पर्यटकों, यात्रियों और स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वाहनों के जाम में फंसने के कारण यात्री कैद होकर रह गए हैं। बुधवार शाम को लगे करीब चार घंटे के जाम में वाहन सिर्फ रेंगते नजर आए। हाईवे पर इन दिनों टारिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही हाईवे के किनारे बेहतरतीब पार्क वाहनों के कारण भी जाम लग रहा है। बुधवार को बंजार के बठाहड़ जीरो पॉइंट से लेकर धामण पुल तक दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहनों में तीन से चार एचआरटीसी और कई निजी बसें भी फंसी रहीं।
विज्ञापन

जाम के कारण बस यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाहरी राज्यों से बंजार की वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को भी जिभी, घियागी, सोझा और तीर्थन घाटी पहुंचने में भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

जाम में फंसे किशन लाल, अनुज गौतम, बिंटू, प्रताप सिंह, खेम राम और सोहन लाल ने बताया कि वे दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक जाम में फंसे रहे। उनका कहना है कि एनएच-305 पर टारिंग का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में शादी समारोहों के चलते लोग अपने वाहन हाईवे किनारे खड़े कर रहे हैं। इससे समस्या और बढ़ रही है। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए अभी तक पर्याप्त पुलिस की तैनाती नहीं की गई है। एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी दीप चंद ने कहा कि हाईवे-305 पर लग रहे जाम के कारण निगम के रूटों पर असर पड़ रहा है। कई बसें अपने तय समय से दो-दो घंटे देरी से पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पर्यटन सीजन के लिए अतिरिक्त पुलिस और होमगार्ड जवानों की तैनाती की जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से मांग की है। जल्द ही बंजार, तीर्थन और जिभी में पुलिस को तैनात किया जाएगा।
-मदन लाल कौशल, पुलिस अधीक्षक कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed