Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Four fish farmers honored for outstanding work

Kullu News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार मत्स्य पालक सम्मानित

Sun, 22 Nov 2026 03:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 03:53 PM IST
विज्ञापन
Four fish farmers honored for outstanding work
विश्व मत्स्य दिवस पर पतलीकूहल में कार्यक्रम, गड़सा स्कूल के एनएसएस विद्यार्थियों को भी मिला सम्मान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विश्व मत्स्य दिवस पर ट्राउट फिश फार्म पतलीकूहल में आयोजित कार्यक्रम में मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार मत्स्य पालकों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में योगदान देने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़सा के एनएसएस विद्यार्थियों को भी पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नायब तहसीलदार कुल्लू राम दयाल ने की। इसमें मत्स्य पालकों, मछुआरों, विभागीय अधिकारियों और क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में बुराग्रां, पहानाला के दौलत राम को सर्वश्रेष्ठ पारंपरिक ट्राउट पालन, डोभी की सरला देवी को सर्वश्रेष्ठ हैचरी प्रबंधन एवं मत्स्य बीज उत्पादन, पतलीकूहल के तोत राम को सर्वश्रेष्ठ मत्स्य उत्पादन एवं प्रगतिशील मत्स्य पालक और दरका की ममता वर्मा को आधुनिक मत्स्य पालन तकनीक (आरएएस) के सफल क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, गड़सा स्कूल के एनएसएस विद्यार्थियों को मत्स्य विभाग की ओर से एक माह तक चलाए गए स्वच्छता अभियान मेरा जलाशय, मेरी जिम्मेदारी में विजेता बनने पर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गड़सा नदी और खड्ड से कचरा हटाकर जलस्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण में योगदान दिया।
विज्ञापन

इस दौरान सतत मत्स्य विकास, जलीय पारिस्थितिकी के संरक्षण, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और जल संसाधनों के उचित उपयोग पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि मत्स्य पालन ग्रामीण आजीविका, स्वरोजगार और युवाओं के लिए रोजगार का बेहतर माध्यम बन सकता है। उन्होंने प्राकृतिक जलस्रोतों और जलीय जैव विविधता के संरक्षण की भी अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed