{"_id":"653bf89781fa57b873023434","slug":"four-experts-deployed-in-the-trauma-center-of-the-regional-hospital-kullu-news-c-89-1-ssml1015-9841-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चार विशेषज्ञों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चार विशेषज्ञों की तैनाती
Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में स्वास्थ्य संबंधी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के ट्रामा सेंटर में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
ये विशेषज्ञ रोटेशन में अपनी सेवाएं देंगे। ट्रामा सेंटर में सामान्य दिनों में एक चिकित्सक ही तैनात रहता था, लेकिन दशहरा में दो चिकित्सक एक साथ ड्यूटी देंगे। दशहरा के दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों को परेशान न होना पड़े, इसके लिए कुल्लू अस्पताल में चिकित्सकों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार अतिरिक्त चिकित्सकों की सेवाएं ली जा रही हैं। इसके लिए अन्य अस्पतालों से चिकित्सकों की ड्यूटी अस्पताल में लगाई गई है। ये चिकित्सक ट्रामा सेंटर में रोजाना रोटेशन के तहत सुबह, शाम और रात को ड्यूटी देते हैं। एक समय में दो चिकित्सक ट्रामा सेंटर में उपलब्ध रहते हैं।
विज्ञापन
मरीजों को त्योहारी सीजन में उपचार संबंधी समस्या से न जूझना पड़े, इसी उद्देश्य से चिकित्सकों की संख्या को बढ़ाया गया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश चंद ने कहा कि दशहरा में मरीजों की सुविधा के लिए ट्रामा सेंंटर मेें दो-दो चिकित्सक सेवाओं में रहेंगे। 24 से 30 अक्तूबर तक चार चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। संवाद