{"_id":"640f5f24151aac6fe70bd2e9","slug":"four-encroachments-removed-in-deodhar-jia-kullu-news-c-19-1-87387-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देवधार, जिया में हटाए चार कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देवधार, जिया में हटाए चार कब्जे
Mon, 13 Mar 2023 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू के जिया में फोरलेन हाईवे के किनारे कब्जों को हटाने पहुंचे एसडीएम विकास शुक्ला।
कुल्लू। जिला प्रशासन ने सरकारी और वन भूमि पर कब्जों को हटाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को प्रशासन ने नेशनल हाईवे तीन के तहत आने वाले देवधार और जिया के समीप चार कब्जों को हटाया।
दो कब्जे देवधार और दो जिया के समीप हटाए गए। इसके लिए टीम मौके पर पहुंची थी। इसकी अगुवाई एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने की। सोमवार को एसडीएम सदर जैसे ही कब्जों को हटाने के लिए मौके पर पहुंचे तो कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया।
कब्जा धारकों को टीम की ओर से कब्जा खाली करने को कहा गया। इसके बाद कब्जों को हटाया गया। जिला प्रशासन की ओर से कब्जों को हटाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
पहले चरण में फोरलेन किनारे किए गए कब्जों को हटाया जा रहा है। इसके बाद प्रशासन की ओर बंजार, मनाली उपमंडल में इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर विकास शुक्ला ने कहा कि सोमवार को पहले दिन नेशनल हाईवे के किनारे देवधार और जिया के पास दो-दो कब्जे हटाए गए हैं। कुल्लू में किए गए कब्जों पर इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। संवाद