फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Form clubs in schools for voting awareness: Jain

मतदान जागरूकता के लिए स्कूलों में बनाए क्लब : जैन

Sun, 21 Apr 2024 05:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 21 Apr 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
Form clubs in schools for voting awareness: Jain
कुल्लू। प्रदेश में एक जून को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में मतदान होगा। इसके लिए स्वीप के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कुल्लू के सरकारी विद्यालयों में स्थापित चुनावी साक्षरता क्लब भी मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरणा देंगे। विद्यार्थियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो आगामी चुनाव के सफल आयोजन के लिए फायदेमंद साबित होंगे।
विज्ञापन

स्कूली स्तर पर चुनावी साक्षरता क्लब बनाए गए हैं। हर एक स्कूल में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियां करवाएंगे। चुनावी साक्षरता क्लब की ओर से सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में एक कमरा डेमोक्रेसी रूम के रूप में सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें स्वीप के संदेशों को प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित गतिविधियां करवाई जाएंगी। स्कूली विद्यार्थियों के माध्यम से मतदान करने का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। कुल्लू स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रमन जैन ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान करवाने में चुनावी साक्षरता क्लब की भूमिका भी अहम रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed