फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Forests started burning due to drought like conditions

Kullu News: सूखे जैसे हालात से दहकने लगे जंगल

Tue, 29 Oct 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Forests started burning due to drought like conditions
दो महीने से नहीं हुई बारिश, तीन-चार जगह जंगल में आग की घटनाएं आईं सामने
विज्ञापन

वन विभाग हुआ अलर्ट, मंडल स्तर पर टीमें भी संभालेंगी मोर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। फायर सीजन से पहले ही जंगलों में आग भड़कने लगी है। जिले में नवंबर से फायर सीजन की शुरुआत मानी जाती है। सूखे जैसे हालात ने वन विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। कई जगह जंगलों में आग के मामले सामने आए हैं। तीन-चार दिन पहले ही लगघाटी की तरफ जंगल में आग लगी हुई थी। दोहरनाला क्षेत्र में आग की घटना सामने आई थी। मुश्किल से ग्रामीणों ने रात के समय आग पर काबू पाया।
ऊझी घाटी के बाड़ी जंगल में भी आग पर ग्रामीणों ने रात के अंधेरे में पावर स्प्रेयर से काबू पाया। सूखे जैसे हालात के चलते इस बार आग जंगल में तेजी से भड़क रही है। पर्यावरण प्रेमी वर्तमान में बनी हुई स्थिति को लेकर चिंतित है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरणविद किशन लाल ने कहा कि पिछले दो महीनों से बारिश न होने से जंगलों में आग की घटनाओं का अंदेशा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सूखा घास होने के कारण आग लगने की सूरत में इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। बारिश की बूंदें पड़ने के बाद ही वन संपदा आग से बच सकेगी। वन विभाग की ओर से आग से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई है। आग पर काबू पाने के लिए जहां फायर लाइन बनाई जा रही है, वहीं डीएफओ स्तर पर टीमें भी बनाई जा रही हैं। फायर सीजन में इन टीमों की ओर से मोर्चा संभाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



...

जंगलों में आग पर निगरानी रखने के लिए अब काफी एडवांस सिस्टम है। आग लगने की सूचना फोरेस्ट गार्ड के मोबाइल पर आती है। सेटेलाइट के माध्यम से चार घंटे के बाद तस्वीर भेजी जाती है। इसके साथ ही कमेटी भी गठित की जाती है। लोगों से अपील की जाती है कि वन हमारी संपदा है, अपने निजी फायदे के लिए इसमें आग न लगाएं। जंगलों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
-संदीप शर्मा, मुख्य अरण्यपाल, कुल्लू वन वृत्त
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed