फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   forest

अवैध कब्जा छुड़वाने गई वन विभाग की टीम बैरंग लौटी

Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 24 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
forest
वनभू‌मि - फोटो : Demo pic

प्रदेश हाईकोर्ट के सख्त आदेशों के बाद वन विभाग ने अवैध कब्जा छुड़वाने की मुहिम तेज कर दी है। सोमवार को खराहल घाटी के तांदला में वन भूमि से कब्जा छुड़वाने गई एक विभागीय टीम को ग्रामीणों ने कब्जा नहीं छुड़वाने दिया। ग्रामीणों ने टीम को काम करने से रोक दिया। मामला गंभीर होता देख टीम ने फिलहाल कब्जा हटाने का काम रोक दिया है। मंगलवार को पुलिस के साथ कब्जा छुड़वाया जाएगा। वहीं, जिले में विभाग की करीब सात टीमों ने 65 बीघा वन भूमि से कब्जा छुड़वा कर 627 सेब पौधों की कांट-छांट की। विभाग की सख्त कार्रवाई से कब्जाधारकों में हड़कंप मच गया है। खराहल घाटी के तांदला में सोमवार को कब्जा लेने गई विभागीय टीम को ग्रामीणों ने काम करने से रोक दिया। विभागीय टीम और ग्रामीणों के बीच बहसबाजी भी हुई। ऐसे में मामला गर्माता देख विभागीय टीम खाली हाथ लौट आई।

विज्ञापन


अब दोबारा मंगलवार को टीम पुलिस बल के साथ कब्जा छुड़वाने जाएगी। उधर, अवैध कब्जा छुड़वाने गई वन विभाग की आठ टीमों ने सात केसों में 65 बीघा वन भूमि कब्जे में ली। इसमें 627 सेब पौधों की प्रूनिंग की। वन विभाग की टीम ने कुल्लू रेंज में पांच केसों में 43 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया। जिसमें 510 सेब पौधों की प्रूनिंग की गई। इसके अलावा पतलीकूहल रेंज में एक केस में 11 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा छुड़वाकर 67 सेब पौधों की प्रूनिंग की गई। वहीं नग्गर रेंज में एक केस में 11 बीघा से 50 सेब पौधों की कांट-छांट की गई। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट ने चार सप्ताह में कुल्लू जिला में वन भूमि पर अवैध कब्जा हटाने के सख्त आदेश जारी किए हैं। जिस पर विभागीय टीम ने सख्ती पर अमल करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में विभाग बड़े मामलों पर कार्रवाई कर रहा है। बाद में छोटे मामलों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस संबंध में डीएफओ कुल्लू डॉ नीरज चड्ढा ने बताया कि वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सोमवार को सात टीमों ने 65 बीघा वन भूमि से कब्जा छुड़वाया है। तांदला में ग्रामीणों द्वारा काम रोकने का मामला सामने आया है। जिस पर मंगलवार को टीम पुलिस के साथ कब्जा छुड़वाने के लिए जाएगी। उन्होंने सभी सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed