{"_id":"572350b44f1c1b522ba92703","slug":"forest-deparmtment","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 बीघा भूमि से छुड़वाए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 बीघा भूमि से छुड़वाए अवैध कब्जे
कुल्लू
Updated Fri, 29 Apr 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद काटे जा रहे हैं पेड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश हाईकोर्ट के वन भूमि में अवैध कब्जों को खाली करने के निर्देश के बाद अब तक वन मंडल कुल्लू ने 700 बीघा से अधिक भूमि पर अवैध कब्जों को खाली करने में सफलता हासिल की है। अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ चल रहे इस अभियान में 37 केस वाले मामलों में वन विभाग ने 10 बीघा से अधिक भूमि वाले कब्जों को छुड़वाया है। विभाग के द्वारा की इस कार्रवाई में 21.2046 हेक्टेयर भूमि पर वनभूमि से अवैध कब्जे हटाए गए। वहीं 152 अन्य मामलों में वन विभाग ने 19 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर अवैध कब्जों को खाली करवाया।
विज्ञापन
अवैध कब्जाधारकों के विरुद्ध वन विभाग का अभियान जारी है। कुल्लू जिला में दस बीघा भूमि पर खाली करवाए गए कब्जे अन्य जिलों से अधिक है। वन मंडल अधिकारी डॉ. नीरज चड्ढा के अनुसार हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार जिला में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को छुड़वाने का क्रम जारी है। अब तक वन मंडल कुल्लू में की गई कार्रवाई में 700 बीघा भूमि से अवैध कब्जों को छुड़वाया गया है। इसमें 10 बीघा से अधिक कब्जे वाले 37 मामले में केस चल रहे थेे। इनसे 21.2046 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा हटाया गया है। वहीं 10 बीघा से कम वाले 152 मामले में भी 19 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जों को हटाया गया है। अवैध कब्जाधारकों के खिलाफ वन विभाग का अभियान अभी जारी है।
विज्ञापन