{"_id":"5741ecdb4f1c1bb315690a60","slug":"forelane-efected-egitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में फोरलेन प्रभावित आज निकालेंगे विरोध रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में फोरलेन प्रभावित आज निकालेंगे विरोध रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 22 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचित मुआवजे के लिए फोरलेन प्रभावित अब सड़कों पर उतरेंगे। इसी कड़ी में 23 मई को फोरलेन प्रभावित कुल्लू में एक बड़ी विरोध रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में फोरलेन प्रभावित हिस्सा लेंगे। प्रभावितों का कहना है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता तब तक वे अपनी भूमि पर सरकारी बुलडोजर और जेसीबी नहीं चलेने देंगे।
विज्ञापन
नागचला से मनाली तक फोरलेन के निर्माण के टेंडर आबंटन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक कोई भी प्रभावितों को यह बताने के लिए तैयार नहीं है कि उन्हें उनकी भूमि का क्या मुआवजा मिलेगा। फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर का कहना है कि फोरलेन की जद में आने से विस्थापित होने वाले लोगों का कैसे पुनर्वास होगा। इसके लिए कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टेंडर आबंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन फोरलेन की जद में आने वाले घरों का न ही आकलन किया गया है न ही किसानों और बागवानों की बहुमूल्य भूमि का। फोरलेन प्रभावित एक विरोध रैली के माध्यम से सरकार को आगाह करेंगे कि मांगे पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन