{"_id":"6a9b02ef2d4de401d60a6a1b","slug":"footpaths-in-manali-encroached-upon-people-forced-to-walk-on-the-road-kullu-news-c-89-1-ssml1014-185838-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनाली के फुटपाथों पर कब्जा, सड़क पर चलने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनाली के फुटपाथों पर कब्जा, सड़क पर चलने को मजबूर लोग
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पैदल चलने वालों की सुविधा के लिए बनाए गए फुटपाथ अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण अपना अस्तित्व खोते जा रहे हैं। शहर की सड़कों और गलियों में दोनों ओर दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। कई दुकानदारों ने भी दुकानों का सामान फुटपाथ तक फैला रखा है। ऐसे में राहगीरों को मजबूरन सड़क पर उतरकर चलना पड़ रहा है। इससे न केवल पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है, बल्कि सामान लेकर आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।
नगर परिषद क्षेत्र के कई प्रमुख बाजारों और मार्गों पर फुटपाथ दोपहिया वाहनों की पार्किंग में तब्दील हो चुके हैं। सियाली महादेव मार्केट, स्कूल रोड, बीएसएनएल एक्सचेंज रोड, मालरोड के पीछे आदर्श गली और आईबैक्स चौक से नागरिक अस्पताल तक कई स्थानों पर फुटपाथों पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, कुछ दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के बाहर सामान सजाकर फुटपाथों पर कब्जा कर रखा है। इससे पैदल चलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बच रही है।
सबसे अधिक परेशानी शहर की संकरी गलियों में हो रही है। दुकानों का सामान बाहर तक फैला होने और वाहनों की पार्किंग के कारण कई जगह दो लोगों का आमने-सामने से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बार-बार रुककर एक-दूसरे को रास्ता देना पड़ता है। राहगीरों का कहना है कि यदि फुटपाथ और दुकानों के सामने का क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त रखा जाए तो बाजार में आवाजाही काफी हद तक सुचारु हो सकती है।
विज्ञापन
नगर परिषद अध्यक्ष चंद्रा पधान ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मनाली की समस्याओं से अवगत करवाया है। फुटपाथों पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग की समस्या को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद