फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Foot bridge will be built in Tosh drain with Lada funds: Deputy Commissioner

तोष नाले में लाडा निधि से बनेगा पैदल पुल : उपायुक्त

Tue, 30 Jul 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
Foot bridge will be built in Tosh drain with Lada funds: Deputy Commissioner
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तोष नाला में बादल फटने से आई बाढ़ के बाद उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने मंगलवार को प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों से बातचीत की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र पुल के निर्माण के लिए मैकेनिकल विंग को एस्टीमेट बनाने को कहा।
विज्ञापन

इसका निर्माण लाडा की निधि से पीडब्ल्यूडी की ओर से किया जाएगा। भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क को भी जल्द बहाल करने के लिए कहा गया। स्थानीय पंचायत प्रधान से नाले के साथ रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए आगाह किया। जल शक्ति विभाग को 24 घंटे में जल आपूर्ति को शुरू करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्थानीय पंचायत प्रधान से अपशिष्ट प्रबंधन का निपटान करने और भविष्य में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव पारित करने को कहा गया। इस दौरान एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीएस नेगी के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed