फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   food and supply depatment take action

शमशी में दुकानों से भरे दालों के पांच सैंपल

Thu, 07 Apr 2016 05:36 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Thu, 07 Apr 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
food and supply depatment take action
खाद्य आपू‌र्ति विभाग ने दुकानों से भरे दालों के सैंपल। - फोटो : अमर उजाला

कुल्लू के शमशी में जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी ने विभिन्न दुकानों से शक के आधार पर खाद्य सामग्रियों के पांच सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब कंडाघाट में भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के अनुसार आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। एफएसओ की दबिश से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दुकानों में मिल रहे राशन की गुणवत्ता जांचने के उद्देेश्य से एफएसओ कुल्लू भविता टंडन ने बुधवार को शमशी बाजार में दबिश दी।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने दुकानों में निरीक्षण किया और दुकानदारों को एफएसएसए एक्ट के प्रावधानों का पालन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एफएसओ ने शमशी बाजार की कुछ दुकानों से शक के आधार पर पांच खाद्य सामग्रियों के सैंपल भरे। जिनमें दाल चना, अरहर, धुली मुंगी, माश साबुत और अन्य शामिल है। दबिश के दौरान एफएसओ भविता टंडन ने सभी दुकानदारों को स्वच्छता व अन्य आवश्यक दस्तावेज रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शमशी से भरे गए सभी पांच खाद्य सामग्रियों को जांच के लिए कंडाघाट फूड टेस्टिंग लैब भेजा जाएगा। लैब में जांच परख के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही होगी। उल्लेखनीय है कि फूड  सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के प्रावधानों के अनुसार फेल या मिसब्रांडेड  सैंपल का अभियोग एडीएम कोर्ट में साबित होने पर लाखों रुपये जुर्माना हो  सकता है। इस संबंध में एफएसओ भविता टंडन ने बताया कि बुधवार को शमशी में दुकानों से दालों के पांच सैंपल भरे गए हैं। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। विभाग का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed