फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   food&supply department

रेट लिस्ट नहीं लगाने पर काटे चालान

Fri, 09 Sep 2016 10:33 PM IST
कुल्लू/ मनाली
कुल्लू/ मनाली Updated Fri, 09 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
food&supply department
सब्जीमंडी - फोटो : अमर उजाला

रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने वालों पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने शिकंजा कस दिया है। वीरवार को मनाली बाजार में दबिश देकर डीएफएससी कुल्लू शिव राम ने विभिन्न नियमों की पालना को लेकर जायजा लिया। इस दौरान रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने पर उन्होंने दुकानदारों के चालान किए और सब्जी समेत अन्य जब्त किया। डीएफएससी की दबिश से हड़कंप मच गया। मनाली बाजार में रेट लिस्ट प्रदर्शित न होने की शिकायतें विभाग को बार-बार मिल रही थी। जिस पर विभागीय जिला नियंत्रक शिव राम ने अपनी टीम के साथ वीरवार को मनाली बाजार में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने करीब 30 दुकानों का निरीक्षण किया और नियमों की पालना को लेकर जायजा लिया। निरीक्षण में करीब 13 दुकानदारों के यहां रेट लिस्ट नहीं पाई गई। नियमानुसार दुकानों में रेट लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य है।

विज्ञापन


विभागीय टीम को आता देख आनन-फानन में कई दुकानदारों ने रेट लिस्ट प्रदर्शित कर दी। रेट लिस्ट न मिलने पर विभागीय टीम ने दुकानदारों की सब्जी, फल, मांस और चिकन जब्त किया। विभागीय कार्रवाई में करीब 1.30 किलो मांस व चिकन जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 42 हजार रुपये आंकी गई। वहीं, करीब छह क्विंटल सब्जी व फल जब्त किए गए। जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये आंकी गई। विभागीय नियमानुसार औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा हुआ है। जब्त की गई सब्जियों को नीलाम किया जाएगा। वहीं लापरवाह दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। इधर, डीएफएससी कुल्लू शिव राम ने बताया कि मनाली में दबिश के दौरान रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर करीब 13 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। नोटिस जारी कर दुकानदारों को जवाबतलब किया जाएगा। उन्होंने सभी दुकानदारों को चेताया है कि रेट लिस्ट प्रदर्शित करना सुनिश्चित करें अन्यथा सख्त कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed