फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Folk songs and group singing fascinate the mind

Kullu News: लोकगीत और समूहगान से माेहा मन

Wed, 15 Oct 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Folk songs and group singing fascinate the mind
सैंज में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभांरभ करते मुख्य अतिथी।-संवाद
सैंज में अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का हुआ आगाज
विज्ञापन

जिला भर के कुल 16 स्कूलों 206 प्रतिभागी दिखाएंगे दम

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सैंज में वीरवार को चार दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ।
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। लोकनृत्य, लोकगीत, एकलगान, समूहगान, एकांकी आदि प्रतियोगिताओं में 16 स्कूलों 206 से प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन छात्र वर्ग के एकलगान, समूहगान और एकांकी में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया।

इससे पहले मुख्यातिथि एपीएमसी के कुल्लू और लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए सभी गतिविधियां जरूरी हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। एकलगान के लोकगीत और शास्त्रीय वर्ग में शैंशर, दियोहरी, सैंज, खलोगी, भुंतर, शिरढ़, शांलग, आनी, निथर, नग्गर, बस्तोरी, मौहल, कटराईं, ढालपुर और हिमालयन मॉडल स्कूल आनी के विद्यार्थियो ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके बाद समूहगान में भी विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरीं। एकांकी में भी विद्यार्थियों ने महत्वपूर्ण संदेश दिए। वीरवार को सैंज में चल रही छात्र वर्ग की प्रतियोगिता का समापन होगा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता 17 अक्तूबर को शुरू होगी। इस दौरान एडीपीओ कुल्लू किशन लाल राणा, सहायक प्रोफेसर डॉ कविता कटोच, प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर, ऐश्वर्या राय सिंह, धनवीर ठाकुर, सोहन लाल, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सोहन लाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed