फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood took away six foot bridges and restored the road

Kullu News: छह पैदल पुलियां, रास्ता भी बहाल ले गई बाढ़

Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Flood took away six foot bridges and restored the road
शाक्टी-मरौड़ को जाने वाले पैदल रास्ते को क्षति होने से ऐसे जान को जो​खिम में डालकर जा रहे लोग।
सैंज घाटी के शाक्टी-मरौड़ और शुगाड़ गांवों का संपर्क कटा, लोगों की जमीन भी बही
विज्ञापन

इलाके में मोबाइल सिग्नल भी गुम, सैंज के निहारनी की ओर जाने वाला रास्ता भी टूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिले के दुर्गम क्षेत्र शाक्टी-मरौड़ नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई। इस कारण क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है।
गांव के लिए जाने वाले पैदल रास्ते के साथ नाले को आर-पार करने के लिए बनाईं छह पैदल पुलिया भी बह गई हैं। ये पुलियां तीन गांवों को आपस में जोड़ती हैं। कई जगह पैदल रास्ता भी नाले में समा गया है। ऐसे में लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। वार्ड पंच शाक्टी-मरौड़ निर्मला ने बताया कि क्षेत्र में आने जाने के रास्ते पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। मोबाइल नेटवर्क भी काम नहीं कर रहा है। क्षेत्र के गांवों शाक्टी-मरौड़ और शुगाड़ का संपर्क कट गया है। इन गांवों से सैंज के निहारनी की ओर जाने वाला रास्ता भी कई स्थानों में क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों की जमीनों को भी नुकसान पहुंचा है।
उन्होंने बताया कि एक पुलिस मरौड़, मरौड़ से पीछे तीन, शाक्टी और एक चैणगा के पास एक-एक पुलिया बह गई है। शुगाड़ से शाक्टी के बीच पैदल रास्ता नाले में बह गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। इस कारण नाले में आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

वार्ड पंच निर्मला ने प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भेजी जाए।
--
जान जोखिम में डालकर चल रहे लोग
आलम यह है कि क्षेत्र में नाले पर बने पैदल पुल और रास्ता भी नाले में समा जाने से कई लोग जान जोखिम में डालकर नाले को पार कर रहे हैं। जानकारी है कि शाक्टी में एक शादी समारोह है। इसके लिए कुछ रिश्तेदार निहारनी की तरफ से रवाना हुए। ये लोग जान जोखिम में डालकर शाक्टी की ओर निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed