{"_id":"629f8bd2ea5f291236214cc4","slug":"flood-of-tourists-in-manali-big-hotel-pack-kullu-news-sml411399531","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, बड़े होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, बड़े होटल पैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की अधिक उमड़ रही है। जून महीने के प्रथम सप्ताह से ही मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मनाली में रोजाना 2,200 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।
मनाली के छोटे होटलों में 70 से 80 प्रतिशत कमरे पैक चल रहे हैं। बड़े होटल पूरी तरह से बुक चल रहे हैं। पर्यटकों की चहलकदमी से मनाली के माल रोड सहित स्थानीय पर्यटन स्थलों में भी रौनक बढ़ गई है। स्नो प्वाइंट रोहतांग दर्रा में भी सैलानियों का सैलाब उमड़ गया है। रोहतांग में पर्यटक बर्फ में जमकर अठखेलियां कर रहे हैं। पर्यटन कारोबारियों की मानें तो जून महीने में पर्यटकों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। इस महीने मनाली में अच्छा पर्यटन कारोबार होने की उम्मीद है।
कोरोना संकट के बाद इस वर्ष मनाली में खूब रौनक देखने को मिल रही है। कोरोना संकट के कारण दो वर्षों तक मनाली में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से चौपट रहा। मैदानी इलाकों की गर्मी से निजात पाने के लिए पर्यटक मनाली का रुख कर रहे हैं। मई महीने की अपेक्षा जून महीने में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है। मई में मनाली में 1,500 तक पर्यटक वाहन प्रतिदिन पहुंचे। जून महीने में यह संख्या बढ़कर 2,200 का आंकड़ा पार कर गई। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों को परमिट नहीं मिल रहे। ऑनलाइन स्लॉट एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से बुक हो रहा है। होटलियर मोहन सिंह ने बताया कि जून महीने में पर्यटकों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। होटलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि मई महीने की अपेक्षा जून में पर्यटक बढ़ गए हैं। मनाली के बड़े होटलों के कमरे पैक चल रहे हैं। छोटे होटलों में भी अच्छी बुकिंग चल रही है। उनके अनुसार आने वाले दिनों में भी यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।