फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Flood of tourists gathered in Manali, 30,000 arrived

Kullu News: मनाली की सड़कें हुई जाम, 30 हजार सैलानी उमड़े

Sun, 02 Jun 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Flood of tourists gathered in Manali, 30,000 arrived
बंजार में हाईवे-305 पर जिभी से सोझा तक लगा जाम। इसमें चुनाव ड़यूटी पर लगी निगम की बसें भी घंटों
मनाली (कुल्लू)। लोकसभा चुनाव संपन्न होते ही मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ आया है। इस साल मनाली आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा शनिवार को सर्वाधिक रहा। लगभग 3300 पर्यटक वाहन रविवार सुबह तक मनाली पहुंचे जबकि 100 से अधिक वोल्वो बसों और टेंपो ट्रेवलर में भी पर्यटकों ने मनाली का रुख किया। एक दिन में लगभग 30,000 पर्यटकों के मनाली पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन


रविवार को मनाली में पर्यटकों भीड़ देखने को मिली। रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटक अति उत्साहित हैं। एनजीटी के आदेशानुसार रोजाना 1200 वाहन ही रोहतांग जा रहे हैं। रोहतांग के लिए परमिट दो दिन के लिए एडवांस में बुक हो गए हैं। स्थानीय पर्यटन स्थलों में भी पर्यटकों की भीड़ देखने को मिल रही है। चुनाव परिणाम और आचार संहिता हटने के बाद पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। मनाली के स्तरीय होटल लगभग पैक चल रहे हैं। अन्य होटलों में भी 70 से 80 प्रतिशत कमरे बुक हैं। ग्रामीण इलाकों में बने होमस्टे में भी बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

होटलियर एसोसिएशन मनाली के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर का कहना है कि वीकेंड में पर्यटकों की भारी भीड़ जुटी है। शुक्रवार और शनिवार को पर्यटकों की संख्या कम आंकी जा रही थी लेकिन रविवार को ज्यादा सैलानी पहुंचे। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने बताया कि सीजन अच्छा चल रहा है। निगम के सभी होटल और कॉटेज लगभग पैक चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




...

ट्रैफिक जाम का भी करना पड़ा सामना

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण मनाली की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। इस वजह से पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्यटक घंटों तक जाम में फंसे रहे। अटल टनल के भीतर भी वाहनों की लाइन लग गई। वहीं मनाली में रांगड़ी से बाहंग, फोरलेन पुल से वामतट मार्ग, हिडिंबा मंदिर, ओल्ड मनाली और वशिष्ट की ओर भी जाम लगा रहा। वाहन दिनभर सड़क पर रेंगते रहे।

...



हिडिंबा मंदिर मार्ग में दो घंटे रोका यातायात
मनाली में रविवार को राधा स्वामी सत्संग का भी आयोजन हुआ। बाबा गुरजिंद्र सिंह सत्संग में पहुंचे। वह हेलिकॉप्टर से डीपीएस स्कूल के मैदान में उतरे। यहां से वह राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे। इस दौरान लगभग दो घंटे तक हिडिंबा मंदिर मार्ग में दो घंटे यातायात रोका गया। हालांकि, अन्य सड़कों पर यातायात जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed