{"_id":"64b581792fdbda5f3a098384","slug":"flood-in-beas-disaster-control-room-set-up-for-missing-people-kullu-news-c-89-1-ssml1012-2979-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ब्यास में बहे, लापता लोगों के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ब्यास में बहे, लापता लोगों के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित
Mon, 17 Jul 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
मनाली में लापता लोागो की तलाश में जुटी पुलिस।
मनाली (कुल्लू)। ब्यास में आई बाढ़ में कई लोग बह गए हैं। मनाली में पुलिस विभाग ने बाढ़ के दौरान लापता हुए लोगों की खोज के लिए पुलिस आपदा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा स्वयं टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। रायसन से मनाली तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है। इसके लिए दो टीमें गठित की गई हैं। कई लोगों के ब्यास में लापता होने की आशंका है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मनाली इलाके में ही बाढ़ में 37 छोटे-बड़े वाहन बह गए। पुलिस के पास अब तक 17 लोगों ने अपने वाहन बहने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वाहनों के साथ लोगों के बहने की भी आशंका है।
पीआरटीसी की बस के साथ मनाली आ रहे अयोध्या के एक ही परिवार के 11 सदस्य भी लापता बताए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने भी मनाली का दौरा किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
पतलीकूहल और मनाली थाना की टीमें रायसन से मनाली तक छानबीन कर रही हैं। सोमवार को एक टीम ने रांगड़ी से 17 मील तक तलाशी की। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया है।
इसके लिए अलग से स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस आपदा नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है। यहां पर किसी के लापता होने, संपत्ति बहने आदि की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है।
...
इन नंबरों पर करें संपर्क
मनाली में किसी के लापता होने, संपत्ति को नुकसान पहुंचने आदि की रिपोर्ट के लिए मनाली पुलिस ने पुलिस आपदा नियंत्रण कक्ष बनाया है। एसएचओ इसके प्रभारी बनाए गए हैं। किसी भी तरह की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एवं थाना प्रभारी मुकेश राठौर के मोबाइल नंबर 94183-34279, मनाली में पीएसआई इशांत सेन 94598-54005, एचसी जगदीश कुमार 98160-63857 और पतलीकूहल में एचसी राजेंद्र सिंह को 94590-02021 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा डीएसपी कार्यालय में तैनात नरेंद्र के मोबाइल नंबर 98162-22223 में भी वाहन बहने, किसी के लापता होने, कोई शव मिलने आदि से जुड़ी सूचना एवं शिकायत की जा सकती है। संवाद