{"_id":"68616f619bf3ac66520de4fa","slug":"flood-disaster-increased-the-pain-of-six-panchayats-kullu-news-c-89-1-ssml1015-151062-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: छह पंचायतों का दर्द बढ़ा गई आफत की बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: छह पंचायतों का दर्द बढ़ा गई आफत की बाढ़
Sun, 29 Jun 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
शैंशर और शांघड़ क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बाए़ में बहने से ग्रामीण परेशान
बोले- बस भी बंद, विभाग ने वैकल्पिक सड़क बनाई, फिसलन और बढ़ा रही पीड़ा
महेंद्र पालसरा
सैंज/न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी में बादल फटने से सिउंड के पास बाढ़ से सड़क बह गई है। शैंशर और शांघड़ क्षेत्र को जोड़ने के लिए यह घाटी की मुख्य सड़क है। हालांकि, रोपा से सड़क दो हिस्सों शैंशर और शांघड़ के लिए बंट जाती है, लेकिन सैंज से रोपा तक एक ही सड़क है।
सिउंड में सड़क बहने से छह पंचायतों का संपर्क कट गया है। लोक निर्माण विभाग और हिमाचल प्रदेश पॉवर कोर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीपीसीएल) ने करीब 600 से 700 मीटर लंबी वैकल्पिक सड़क का निर्माण कर दिया है, लेकिन इससे अभी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इससे हजारों ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घाटी में बीती शनिवार रात को बारिश होने से सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। इससे वैकल्पिक सड़क से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। कुछ समय के लिए छोटे वाहनों की आवाजाही तो हुई, लेकिन फिसलन बढ़ने से छोटे वाहनों का संचालन भी बंद हो गया।
विज्ञापन
घाटी वासी अनंत राम, मोहन लाल, सौरव, आलम चंद, निमत राम और रोशन लाल ने कहा कि सिउंड में सड़क बहने से सुचैहण, रैला-एक, रैला-दो, शांघड़, शैंशर और देहुरीधार पंचायतों का संपर्क तहसील कार्यालय सैंज तक से कट गया है। ग्रामीणों को आवश्यक कामकाज निपटाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छह दिन से आवाजाही में परेशानी आ रही है। मांग की है कि वैकल्पिक सड़क के किनारे निकासी नालियों और कलवर्ट का निर्माण किया जाए। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता चमन ठाकुर ने कहा कि सिउंड में वैकल्पिक सड़क का निर्माण किया गया है।
--