फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   flight for injured child

आपात उड़ान से कुल्लू पहुंचाया घायल बच्चा

Sat, 23 Jan 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/कुल्लू Updated Sat, 23 Jan 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
flight for injured child

एक घायल बच्चे के लिए शनिवार को हेलीकॉप्टर देवदूत बन कर पहुंचा। दरअसल, लाहौल घाटी के ठोलंग गांव में एक बच्चा खेलते समय घर की छत से गिर गया। इस दौरान बच्चे के सिर पर गहरी चोट लगने से वह बेहोश हो गया। गनीमत यह रही कि उसी दौरान हेेलीकॉप्टर भुंतर से किलाड़ की ओर उड़ान भर रहा था।

विज्ञापन


गांव के प्रधान सुरेश कुमार ने हेलीकॉप्टर की तांदी डाइट हेलीपैड में आपातकालीन लैंडिंग के लिए केलांग से लेकर शिमला तक फोन घुमाया। प्रशासन और सरकार ने बच्चे की गंभीर हालात को देखते हुए जीएडी ने पायलट को तांदी डाइट में आपात लैंडिंग के आदेश जारी कर दिया। ठोलंग स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद पांच साल के दोरजे छेरिंग को हेलीकॉप्टर से कुल्लू पहुंचाया गया। बच्चे के पिता सोनम ने बताया कि खेलते समय उनका बेटा छत से नीचे जा गिरा। बच्चे को गंभीर हालात में कुल्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दोरजे लोनिवि में बतौर मजदूर तैनात है। उधर,108 के प्रभारी मुश्ताक ने बताया कि बच्चे को भुंतर एयरपोर्ट से कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुशील चंद्र ने बताया कि बच्चे के सिर पर गहरी चोट आई है। बच्चे का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed